Shilpa Shetty ने डांस शो में कर दिखाया कुछ ऐसा कारनामा कि लोग करने लगे वाहवाही!

शिल्पा शेट्टी के फोटोज एवं वीडियो जमकर सुर्खियां बटोर रहे हैं। हाल ही में डांस शो से शिल्पा का एक वीडियो सोशल मीडिया में तेजी से वायरल हो रहा हैं।

Update: 2021-08-29 15:25 GMT

मुम्बई। शिल्पा शेट्टी (Shilpa Shetty) कुछ समय पहले पति राजकुद्रा के केस को लेकर जमकर सुर्खियों में रही। लेकिन अब वह वापस काम पर लौट आई हैं। जहां वह सोशल मीडिया में भी एक्टिव हो गई हैं। जहां शिल्पा शेट्टी के फोटोज एवं वीडियो जमकर सुर्खियां बटोर रहे हैं। हाल ही में डांस शो से शिल्पा का एक वीडियो सोशल मीडिया में तेजी से वायरल हो रहा हैं। जिसे प्रोड्यूसर फराह खान ने अपने इंस्ताग्राम से शेयर किया है। शिल्पा एवं फराह का यह वीडियो देखकर फैंस जमकर इंजाय कर रहे हैं। इस दौरान फैंस शिल्पा की तारीफ करने में पीछे नहीं रहे।

दरअसल शिल्पा (Shilpa Shetty) का एक वीडियो सोशल मीडिया में फराह खान द्वारा शेयर किया गया है। जिसमें सुपर डांसर शो की पूरी टीम दिखाई दे रही हैं। वीडियो में शिल्पा रेड ड्रेस में नजर आ रही हैं। जबकि फराह खान नीले रंग की ड्रेस पहने हुए दिख रही हैं। वीडियो में सभी बेहद फनी अंदाज में डांस करते दिख रहे हैं।

Full View

वीडियो को सोशल मीडिया में पोस्ट करते हुए फराह खान ने वैसे तो कुछ नहीं लिखा। लेकिन दोस्तों संग री-यूनियन किस तरह मस्तीभरा होता हैं इसे जरूर हैशटैग के जरिए बयां किया है। वीडियो को देखने के बाद फैंस ताबड़तोड प्रक्रियाएं दे रहे हैं। वह शिल्पा शेट्टी को सपोर्ट कर रहे हैं। एक फैंस ने कमेंट करते हुए लिखा कि नजर न लगे। तो वहीं कई अन्य फैंस शिल्पा (Shilpa Shetty) का अपने कमेंट के माध्यम से सपोर्ट करते हुए नजर आ रहे हैं। बता दें कि बीते दिनों शिल्पा शेट्टी के पति राजकुद्रा पोर्न वीडियो मामले गिरफ्तार हुए थे। जिसके बाद शिल्पा जमकर सुर्खियों में थी। इस दौरान उन्होंने इस शो से ब्रेक भी ले लिया था। लेकिन अब वह वापस लौट आई हैं। जहां से उनका एक वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है।

Tags:    

Similar News