काजोल के बाद आलिया भट्ट के साथ रोमांस करेंगे शाहरूख खान, डार्लिंग फिल्म में साथ आएंगे नजर

शाहरूख खान (Shah Rukh Khan) एवं आलिया भट्ट (Aila Bhatt) स्टारर फिल्म डार्लिंग (Darling Movie) का एक मोशन पोस्टर जारी किया गया हैं। शाहरूख खान की यह अलगी फिल्म होगी। फिल्म में इस बार शाहरूख खान आलिया भट्ट के साथ रोमांस का तड़का लगाते हुए नजर आएंगे।

Update: 2021-03-01 14:58 GMT

शाहरूख खान (Shah Rukh Khan) एवं आलिया भट्ट (Aila Bhatt) स्टारर फिल्म डार्लिंग (Darling Movie) का एक मोशन पोस्टर जारी किया गया हैं। शाहरूख खान की यह अलगी फिल्म होगी। फिल्म में इस बार शाहरूख खान आलिया भट्ट के साथ रोमांस का तड़का लगाते हुए नजर आएंगे।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Taran Adarsh (@taranadarsh)

 

रोमांस के किंग कहे जाने वाले बाॅलीवुड सुपरस्टार अब एक बार फिर से फिल्मों में एक्टिव हो चुके हैं। हाल ही में वह फिल्म पठान की शूटिंग में बिजी हैं। इसी दरम्यान उन्होंने अपनी अगली फिल्म की घोषणा कर दी हैं। जिसकी जानकारी फिल्म क्रिटिक तरण आदर्श ने सोशल मीडिया में फिल्म से जुड़ा एक मोशन पोस्टर शेयर करते हुए दी। तरण की माने तो शाहरूख की अगली फिल्म डार्लिंग होगी। जिसमें उनके साथ आलिया भट्ट नजर आने वाली हैं। इस फिल्म को प्रोड्यूस भी आलिया भट्ट, गौरी खान एवं गौरव वर्मा करने जा रहे हैं। जिसकी शूटिंग इसी महीने शुरू की जाएगी। फिल्म में प्रमुख रूप से आलिया एवं शाहरूख के अलावा शेफाली शाह, विजय वर्मा, रोशन मेहतो नजर आएंगे। आलिया इसी फिल्म के जरिए पहली बार फिल्म को प्रोड्यूस करने जा रही हैं। हालांकि फिल्म डार्लिंग रिलीज कब की जाएगी इसके बारे में अभी कोई जानकारी नहीं दी गई हैं। 

पठान को लेकर सुर्खियों में शाहरूख 

शाहरूख खान (Shah Rukh Khan) इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म पठान की शूटिंग में बिजी चल रहे हैं। खबर हैं कि इस फिल्म में सलमान खान भी एक कैमियों रोल में नजर आएंगे। शाहरूख खान लास्ट टाइम फिल्म में जीरो में नजर आए थे। यह फिल्म साल 2018 में रिलीज हुई थी। तब से शाहरूख खान अब तक कोई भी फिल्म लेकर नहीं आए हैं। माना जा रहा है कि पठान फिल्म तकरीबन तीसरे साल यानी कि साल 2021 के अंत तक रिलीज हो सकती हैं। फिल्म में जीरो में अनुष्का शर्मा, कैटरीना कैफ जैसे स्टार नजर आए थे। यह फिल्म बुरी तरह से फ्लाफ साबित हुई थी। इसके बाद शाहरूख लगभग दो साल तक फिल्मों से दूरिया बनाए रहे। इस दौरान किंग खान के ढेर सारे फैंस उनकी फिल्मों को लेकर कई बार सवाल करते हुए नजर आए थे। जिसके बाद फिल्म पठान के रूप में शाहरूख ने घोषणा की थी। फिर जल्द ही इसकी शूटिंग की। खबर हैं। यह फिल्म पूरी तरह से कम्पलीट होने को हैं। ऐसे में शाहरूख खान जल्द ही अपनी नई फिल्म भी कर चुके हैं। जो कि फिल्म डार्लिंग हैं। जिसकी शूटिंग वह जल्द शुरू करने वाले हैं।

औरतों का अपमान हानिकारक

फिल्म डार्लिंग (Darling Movie) के जारी हुए मोशन पोस्टर में यह बताया गया है कि औरतों का अपमान करना आपकी सेहत के लिए हानिकारक हो सकता हैं। जिसे लेकर यह माना जा है फिल्म की कहानी कुछ इसी के ईद-गिर्द घूमती हुई नजर आएगी। फिलहाल फिल्म कैसे होगी यह तो टीजर आदि के जारी होने के बाद क्लीयर हो सकेगा। बता दें कि आलिया इस समय एक के बाद फिल्में बैक टू बैक दे रही हैं। हाल ही में आलिया भट्ट स्टारर फिल्म गंगूबाई काठियाबाड़ी का पोस्टर जारी किया गया है। यह फिल्म 30 जुलाई 2021 को सिनेमा घरों में रिलीज होगी। 

जमाई 2.0 वेब सिरीज में बिकनी शाॅट देने के लिए निया शर्मा ने दो दिन पहले छोड़ा खाना, फिर जो हुआ जानिए

जब जख्मी पैरों के बीच दीपिका पादुकोण ने रामलीला फिल्म के गाने पर किया था डांस, रणवीर सिंह ने ऐसे किया खुलासा

बाॅलीवुड रेखा ने इन फिल्मों में निभाए बोल्ड किरदार, कभी अक्षय कुमार के साथ तो कभी ओमपुरी के साथ बटोरी सुर्खियां

Similar News