सतीश कौशिक कोकिलाबेन अस्पताल में हुए भर्ती, दो दिन पहले हुए थे कोरोना पाॅजिटिव
बाॅलीवुड के जाने-माने निर्माता निर्देशक एवं अभिनेता सतीश कौशिक कोरोना पाॅजिटिव पाए गए थे। जिसकी जानकारी उन्होंने खुद सोशल मीडिया में एक पोस्ट शेयर करके दी थी। अब हाल ही में एक्टर बेहतर इलाज के लिए मुम्बई स्थित कोकिलाबेन अस्पताल में भर्ती हुए हैं।

मीडिया रिपोर्ट्स की माने तो सतीश कौशिक के प्रवक्ता ने जानकारी देते हुए बताया कि बीते दिनों उन्हें कुछ कमजोरी महसूस हो रही थी। वह कोरोना वैक्सीन लगवाने के विचार में थे। जब उन्होंने जांच कराया तो कोरोना पाॅजिटिव पाए गए। लिहाजा उन्होंने खुद को होम क्वारंटाइन कर लिया था।
लेकिन घर में प्राॅपर इलाज की व्यवस्था होने के कारण उन्होंने खुद को अस्पताल में एडमिट किया हैं। बता दें कि कोरोना पाॅजिटिव होने के बाद सतीश कौशिक ने एक पोस्ट शेयर किया था। जिसमें उन्होंने लिखा था कि पिछले दिनों जो भी लोग उनके संपर्क में आए थे वह अपनी जांच करा लें। आगे उन्होंने सभी को धन्यवाद ज्ञापित किया था जो उनके स्वास्थ्य को चिंतित थे, प्रार्थनाएं की थी।
साथ ही एक्टर ने लिखा था कि दोस्तों, परिजनों एवं अपने चहेतों के प्रति मैं आभारी हूं। फिलहाल एक्टर इलाज ले रहे हैं। माना जा रहा है कि वह जल्द ही ठीक हो जाएंगे। बता दें कि सतीश कौशिक बाॅलीवुड की ढेर सारी फिल्मों में शानदार अभिनय किया हैं। अभिनय के साथ ही वह एक बेहतरीन निर्माता एवं निर्देशक हैं। वह तेरे नाम जैसी शानदार फिल्म के लिए जाने जाते हैं।