Sara Ali Khan को नाक में लगी चोट, वीडियो शेयर कहा- साॅरी अब्बा-अम्मा, मैंने नाक काट दी...

एक्ट्रेस सारा अली खान (Sara Ali Khan) सोशल मीडिया में खूब एक्टिव रहती हैं। जहां वह अपने अपकमिंग प्रोजेक्ट एवं एक्टिविटी से जुड़ी जानकारियां शेयर करती रहती हैं।

Update: 2021-08-04 12:45 GMT

मुम्बई। एक्ट्रेस सारा अली खान (Sara Ali Khan) सोशल मीडिया में खूब एक्टिव रहती हैं। जहां वह अपने अपकमिंग प्रोजेक्ट एवं एक्टिविटी से जुड़ी जानकारियां शेयर करती रहती हैं। हाल ही में सारा अली खान को नाक में चोट लग गई हैं। जिसे उन्होंने एक काटन से ढ़का हुआ हैं।

नाक में चोट लगने की घटना की जानकारी उन्होंने वीडियो के माध्यम से फैंस के बीच साझा किया। इस दौरान उन्होंने वीडियो में कहा कि साॅरी अम्मा-अब्बा लग गई। नाक काट दी मैंने। सारा का यह वीडियो सोशल मीडिया में तेेजी से वायरल हो रहा हैं। उनके इस वीडियो पर फैंस जमकर रिएक्शन दे रहे हैं। सारा को यह चोट कैसे लगी। फिलहाल इस बारे में उन्होंने जानकारी नहीं दी हैं। लेकिन उनकी नाक से खून जरूर बहता हुआ नजर आया। जिसे उन्होंने एक कपड़े से ढक लिया हैं। 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Sara Ali Khan (@saraalikhan95)

सारा अली खान के अपकमिंग फिल्मों की बात करें तो वह जल्द ही अतरंगी रे फिल्म में नजर आएंगी। फिल्म में साउथ एक्टर धनुष एवं अक्षय कुमार नजर आएंगे। फिल्म को निर्देशित आनंद एल राय ने किया है। सारा अली बीते दिनों कूली नम्बर 1 फिल्म में नजर आई थी। इस फिल्म में उनके किरदार एवं लुक दोनों को फैंस ने खूब पसंद किया था। फिल्म में वरूण धवन लीड रोल में नजर आए थे। जबकि फिल्म को निर्देशित डेविड धवन ने किया था। 

Similar News