Sara Ali Khan एवं विक्की कौशल की जल्द बनेगी जोड़ी, फिल्म के लिए जमकर पसीना बहा रही एक्ट्रेस
सारा अली खान (Sara Ali Khan) एवं विक्की कौशल (Vicky Kaushal) जल्द ही फिल्म द इम्माॅर्टल अश्वत्थामा (The Immortal Ashwatthama) में एकसाथ नजर आने वाली हैं। जिसके लिए एक्ट्रेस सारा जमकर पसीना बहा रही हैं। यह पहला मौका होगा जब एकसाथ सारा एवं विक्की कौशल आॅन स्क्रीन नजर आएंगे।
सारा अली खान (Sara Ali Khan) एवं विक्की कौशल (Vicky Kaushal) जल्द ही फिल्म द इम्माॅर्टल अश्वत्थामा (The Immortal Ashwatthama) में एकसाथ नजर आने वाली हैं। जिसके लिए एक्ट्रेस सारा जमकर पसीना बहा रही हैं। यह पहला मौका होगा जब एकसाथ सारा एवं विक्की कौशल आॅन स्क्रीन नजर आएंगे।
मीडिया रिपोर्ट्स की माने तो बाॅलीवुड के फेमस निर्देशक आदित्यधर द्विवेदी जल्द ही द इम्माॅर्टल अश्वत्थामा फिल्म बनाने जा रहे हैं। इस फिल्म में लीड रोल विक्की कौशल निभाते नजर आएंगे। तो वहीं लीड एक्ट्रेस के किरदार में सारा अली खान होगी। सारा इस फिल्म में जर्बदस्त एक्शन करती हुई नजर आएगी। हालांकि अभी फिल्म को लेकर कोई भी आॅफीशियली अनाउंसमेंट नहीं की गई है।
एक्शन की ले रही क्लास
खबरों की माने तो फिल्म में जर्बदस्त एक्शन किरदार निभाने के लिए सारा एक्शन मास्टर से एक्शन की क्लास ले रही हैं। फिल्म का पहला पोस्टर सामने आ चुका हैं। माना जा रहा है कि द इम्माॅर्टल अश्वत्थामा फिल्म महाभारत के किरदार से लिया गया हैं। विक्की एवं आदित्यधर द्विवेदी इससे पहली उरी द सर्जिकल स्टाइक में एकसाथ नजर आ चुके हैं। तो वहीं यह पहला मौका होगा जब इन दोनों दिग्गज सितारों के साथ सारा काम करने जा रही हैं।
व्हीएफएक्स तकनीक होगा इस्तेमाल
रिपोर्ट्स की माने तो फिल्म को व्हीएफएक्स की मदद से तैयार किया जाएगा। अश्वत्थामा गुरू द्रोण के बेटे थे। जिन्हें अमरता का वरदान मिला था। फिल्म की ज्यादातर शूटिंग उन देशों की जाएगी जहां कोरोना महामारी का खतरा कम हैं। यह फिल्म साल 2022 तक रिलीज की जा सकती है।
विक्की एवं सारा की फिल्में
सारा फिल्म केदारनाथ से डेब्यु करने के बाद लगातार फिल्मों में एक्टिव हैं। वह बैक टू बैक फिल्मों में नजर आ रही हैं। हाल ही वह कूली नम्बर 1 फिल्म में नजर आई थी। अब 6 अगस्त 2021 को उनकी फिल्म अतरंगी रे रिलीज की जाएगी। इस फिल्म में साउथ स्टार धनुष एवं अक्षय कुमार नजर आएंगे। तो वहीं विक्की कौशल फिलहाल सुजीत सरकार की फिल्म सरदार उधम की शूटिंग में बिजी हैं। इसके अलावा वह करण जौहर की फिल्म तख्त में भी नजर आएंगे।