Sanjay Dutt ने लगवाई कोरोना वैक्सीन, एक्टर का न्यू लुक देख क्रेजी हुए फैंस

कोरोना महामारी के बीच संजय दत्त (Sanjay Dutt) ने कोरोना वैक्सीन की पहली डोज ली है। जिसकी एक तस्वीर सोशल मीडिया में तेजी से वायरल हो रही हैं। वायरल हो तस्वीर में संजय दत्त वैक्सीन लेते समय कैमरे के सामने पोज दे रहे हैं।

Update: 2021-03-24 10:25 GMT

कोरोना महामारी के बीच संजय दत्त (Sanjay Dutt) ने कोरोना वैक्सीन की पहली डोज ली है। जिसकी एक तस्वीर सोशल मीडिया में तेजी से वायरल हो रही हैं। वायरल हो तस्वीर में संजय दत्त वैक्सीन लेते समय कैमरे के सामने पोज दे रहे हैं।

वैक्सीन लेने के बाद वह शुक्रिया अदा करते हुए नजर आए। तो वहीं एक्टर का एक नया लुक खूब सुर्खियों में हैं। जिसकी तस्वीर सामने आते ही उनके फैंस इस लुक को खूब पसंद कर रहे हैं। पिता के इस लुक को बेटी त्रिशला ने भी पसंद किया हैं। त्रिशला ने पापा के नए अवतार की तारीफ की है। 

बता दें कि अपने लुक को लेकर संजय दत्त (Sanjay Dutt) हमेशा सुर्खियों में बने रहते हैं। बीते दिनों उन्होंने व्हाइट बालों के बीच शानदार पोज देते हुए नजर आए थे। तो इस बार वह उन्होंने एक तस्वीर शेयर की हैं। जिसमें वह ड्रेसिंग रूम में बैठे हुए हैं। जहां उनके हेयरस्टाइलिश शरीक अहमद उनके बालों में स्प्रे करते हुए नजर आ रहे हैं। तस्वीर को शेयर करते हुए संजय दत्त (Sanjay Dutt) ने लिखा कि धन्यवाद शरीक। आपने हमेशा मुझे नया लुक दिया है। संजय के इस लुक पर बेटी त्रिशाला ने एक फायर इमोजी शेयर की है। तो वहीं एक्टर के इस नए लुक को उनके फैंस खूब पसंद कर रहे है और भर-भरकर कमेंट कर रहे हैं।

बता दें कि फिल्म सड़क2 के रिलीज के बाद संजय दत्त (Sanjay Dutt) कैंसर से पीड़ित हो गए थे। जिसका उन्होंने एक लम्बे समय तक इलाज कराया गया था। इस दौरान एक्टर के ढेर सारे फैंस ने उनके जल्द स्वस्थ्य होने की कामना की थी।  

Similar News