सलमान की एक्स-गर्लफ्रेंड की 14 साल की उम्र में हुआ था रेप, एक्ट्रेस ने खुद ऐसे किया खुलासा

90 के दशक में सलमान गर्लफ्रेंड रह चुकी सोमी अली ने हाल ही में अपनी लाइफ से जुड़ा एक सनसनीखेज खुलासा किया हैं। उन्होंने बताया कि जब वह महज 14 साल की थी तब उनका रेप हुआ था। आगे सोमी बताती है कि जब वह 5-6 साल की उम्र में थी तब उनका यौन शोषण हुआ था।

Update: 2021-03-12 22:35 GMT

90 के दशक में सलमान गर्लफ्रेंड रह चुकी सोमी अली ने हाल ही में अपनी लाइफ से जुड़ा एक सनसनीखेज खुलासा किया हैं। उन्होंने बताया कि जब वह महज 14 साल की थी तब उनका रेप हुआ था। आगे सोमी बताती है कि जब वह 5-6 साल की उम्र में थी तब उनका यौन शोषण हुआ था। इस बात की जानकारी उन्होंने अपने पैरेट्स को दी थी। लेकिन पैरेट्स मुझे चुप रहने के लिए कहा।

बाद में इसमें एक्शन भी लिया गया लेकिन हुआ कुछ नहीं। वह कहती है कि भारत एवं पाकिस्तान की संस्कृति बहुत ही छवि आधारित हैं। जिसे मैं समझ नहीं पाई। बताते चले कि सोमी अली मैने प्यार किया फिल्म में सलमान को पहली बार देख दिल हार बैठी थी। वह सलमान से शादी के उद्देश्य से भारत आई। यहां उन्होंने माॅडलिंग से शुरूआत की। फिर फिल्मों में नजर आई।

इस दौरान उनका सलमान से अफेयर कई सालों तक चला। लेकिन बाद में उनके बीच ब्रेकअप हो गया। सोमी अली साल 2007 में नो मोर टियर्स नाम की संस्था शुरू की। इस संस्था के जरिए वह घरेलु हिंसा से पीड़ित महिलाओं की मदद करती हैं। अपनी इस संस्था के जरिए सोमी अब तक हजारों की संख्या में पुरूष एवं महिलाओं के चेहरे में मुस्कान ला चुकी हैं।

सोमी अली ने एक इंटरव्यू में यह भी बताया था कि हम दोनों रिलेशनशिप में थे। लेकिन इस दरम्यान सलमान की लाइफ में ऐश्वर्या राय आ गई। वह ऐश्वर्या से प्यार करने लगे। जिसके कारण उनका रिश्ता टूट गया। लिहाजा वह अपने देश लौट आई। जहां वह फिल्मों को छोड़ सामाजिक संस्था की शुरूआत की और इसमें मन लगाकर काम करना शुरू कर दिया। सोमी इन दिनों सोशल मीडिया में काफी एक्टिव रहती हैं। जहां वह अपनी एक्टिविटी को शेयर करती रहती हैं। 

टूटे हाथों के बीच जेनेलिया डिसूजा की पावरी, बताया स्केटिंग के दौरान हुआ ये हाल

अकेली आलिया के नहीं कट रहे दिन, तस्वीर शेयर रणवीर को कर रही खूब मिस

Manoj Vajpayee हुए कोरोना के शिकार, रूकी फिल्म की शूटिंग

Similar News