Salman Khan की एक्स गर्लफ्रेंड सोमी अली ने बयां किया दर्द, कहा-बाॅलीवुड निर्देशक मेरे साथ बनाना चाहते थे संबंध

सलमान खान (Salman Khan) के प्यार में दीवानी सोमी अली (Somi Ali) कभी पाकिस्तान छोड़ इंडिया आई थी। यहां उन्होंने काफी संघर्ष किया। इस दौरान वह कई फिल्मों में भी नजर आई। फिल्मों के साथ वह सलमान के साथ रिलेशनशिप को लेकर भी सुर्खियों में रही।

Update: 2021-04-04 10:20 GMT

सलमान खान (Salman Khan) के प्यार में दीवानी सोमी अली (Somy Ali) कभी पाकिस्तान छोड़ इंडिया आई थी। यहां उन्होंने काफी संघर्ष किया। इस दौरान वह कई फिल्मों में भी नजर आई। फिल्मों के साथ वह सलमान के साथ रिलेशनशिप को लेकर भी सुर्खियों में रही। लेकिन उन्हें सलमान से भी बाद में धोखा ही मिला। जिसका खुलासा एक्ट्रेस ने खुद एक इंटरव्यू में किया था। सोमी ने कहा था कि सलमान से वह बहुत प्यार करती थी। लेकिन सलमान ने उन्हें धोखा दिया। वह ऐश्वर्या के प्यार में पड़ गए थे।

जिससे हमारा ब्रेकअप हो गया। सोमी ने एक इंटरव्यू में यहां तक कहा था कि उनके ब्रेकअप के पीछे ऐश्वर्या राय का हाथ था। अब हाल ही में एक्ट्रेस ने एक और सनसनीखेज खुलासा बाॅलीवुड को लेकर किया है। इस खुलासे में एक्ट्रेस ने अपने संघर्ष के दिनों के दर्द को बयां किया है।

सेक्स का लगाया आरोप

सोमी अली (Somy Ali) ने हाल में एक इंटरव्यू के दौरान कहा है कि बाॅलीवुड के निर्देशक उनके साथ सेक्स करना चाहते थे। मैं एक बुरे एब्युसिव रिलेशन में थी। इसलिए मेरा बाॅलीवुड में काफी बुरा अनुभव रहा है। बता दें कि सोमी अली इससे पहले भी कई बार अपने पर्सनल लाइफ से जुड़ी बातों का खुलासा कर चुकी हैं।

बाॅलीवुड में नहीं करना चाहते कमबैक

सोमी अली (Somy Ali) से जब इंटरव्यू के दौरान पूछा गया कि क्या वह अब दोबारा बाॅलीवुड में कमबैक करना चाहेगी। तो उन्होंने साफ कहा कि अब मेरा कोई इंस्ट्रेस्ट नहीं है। मैं इस इंडस्ट्री के लिए मिसफिट हूं। बता दें कि सोमी अली ने साल 1991 से 1997 के बीच आन्दोलन, किशन अवतार, अंत जैसी फिल्मों के साथ ही कई ऐड में भी नजर आई थी। 

सलमान के लिए आई थी भारत

सोमी अली (Somy Ali) सलमान खान (Salman Khan) के लिए भारत आई थी। उन्होंने सलमान की फिल्म मैने प्यार किया देखी। इस फिल्म में सलमान को वह देखकर दिल दे बैठी। लिहाजा उन्होंने महज 15 साल की उम्र में भारत आने का फैसला किया। जहां उन्होंने न सिर्फ फिल्मों में काम किया बल्कि सालों सलमान के साथ रिलेशन में भी रही। लेकिन बाद में उनका ब्रेकअप हो गया। खबरों की माने तो इन दिनों सोमी अली एक एनजीओ चलाती हैं। जिसके माध्यम से अब तक वह कई लोगों की मदद कर चुकी हैं। 

Similar News