Salman khan अपनी उम्र की आधी एक्ट्रेसों संग करते हैं रोमांस, दिशा पटानी से लेकर सोनाक्षी सिन्हा सहित ये स्टार्स हैं लिस्ट में शामिल

सलमान खान बाॅलीवुड के नम्बर 1 स्टार हैं। इंडस्ट्री की लगभग हर छोटी-बड़ी एक्ट्रेस सलमान के साथ काम करना चाहती हैं।

Update: 2021-02-16 06:42 GMT

Salman khan अपनी उम्र की आधी एक्ट्रेसों संग करते हैं रोमांस, दिशा पटानी से लेकर सोनाक्षी सिन्हा सहित ये स्टार्स हैं लिस्ट में शामिल

Salman khan बाॅलीवुड के नम्बर 1 स्टार हैं। इंडस्ट्री की लगभग हर छोटी-बड़ी एक्ट्रेस सलमान के साथ काम करना चाहती हैं। आज के समय में सबसे ज्यादा सलमान छोटी एक्ट्रेसों के साथ ही फिल्मों में रोमांस करते हुए नजर आते हैं। यह बात अकेले सलमान पर ही लागू नहीं होती हैं।

अक्षय कुमार, शाहरूख खान सहित अन्य स्टार भी अपनी उम्र से काफी अंतर वाली एक्ट्रेसों के साथ स्क्रीन शेयर करते हुए नजर आते हैं। सलमान की कुछ ऐसी ही एक्ट्रेस से आज हम आपको रूबरू कराने वाले हैं जिनसे सलमान आॅन स्क्रीन रोमांस कर चुके हैं। लेकिन जब इनके उम्र की तरफ ध्यान दिया जाए तो यह सलमान के उम्र से लगभग आधी की होती हैं।

सोनाक्षी सिन्हा

सोनाक्षी सिन्हा ने सलमान के साथ फिल्म दबंग से फिल्मों में डेब्यु किया। पहली बार जब सोनाक्षी ने फिल्मों में डेब्यु किया उस समय उनकी उम्र 23 साल थी और सलमान उस समय 45 वर्ष के थे।

शाहरुख खान की बेटी सुहाना है सैफ अली खान के बेटे के बहुत नजदीक, इस बार कुछ कर डाला ऐसा….

आयशा टाकिया

फिल्म वाॅटेंड में सलमान के साथ आयशा टाकिया नजर आई थी। यह फिल्म जब रिलीज हुई तो सलमान एवं आयशा की कमेस्ट्री को खूब पसंद किया गया। फिल्म भी सुपरहिट साबित हुई। इस फिल्म के दौरान आयशा की उम्र 23 साल थी तो वहीं सलमान 44 साल के थे।

दिशा पटानी

दिशा पटानी पहली बार सलमान के साथ फिल्म भारत में नजर आई थी। इस फिल्म में उनका महज एक रोमेंटिक सांग था। अब दिशा जल्द ही फिल्म राधे में सलमान के साथ नजर आएगी। इस समय सलमान जहां 55 साल के हैं तो वहीं दिशा पटानी 28 साल की हैं।

अक्षय कुमार अगर हार जाते ट्वींकल से यह शर्त तो क्या करते खिलाड़ी कुमार, बीवी की इस शर्त के चलते करते हैं खूब मेहनत..

संई मांजरेकर

महेश मांजरेकर की बेटी संई मांजरेकर पिछले साल सलमान के साथ फिल्म दबंग3 से डेब्यु किया। दबंग3 फिल्म कुछ खास कमाल न दिखा सकी। दबंग3 फिल्म के दौरान संई की उम्र 21 साल थी। इस फिल्म के बाद संई एकदम सुर्खियों से गायब सी हो गई हैं।

बता दें कि इन एक्टेसों के अलावा अनुष्का शर्मा, असीन जैसी कई एक्ट्रेस हैं। जो सलमान के साथ फिल्मों में नजर आ चुकी हैं। इन सभी ने भले ही पर्दे पर सलमान के साथ रोमांस करके हिट फिल्में दी हो, लेकिन असल में ये एक्ट्रेस से उम्र में काफी छोटी हैं।

कभी सलमान की इस हिरोइन को भीड़ देख हो गई थी बेकाबू, फिर एक्ट्रेस ने..

माधुरी दीक्षित ने इस सुपरस्टार को दिया था धोखा, फिर एक्टर ने जो कदम उठाया वह सबको कर देगा हैरान

जब ऐश्वर्या राय ऋतिक संग किसिंग सीन देकर फंस गई थी विवादों में, बच्चन फैमिली ने भी जताई थी नाराजगी

Similar News