Saira Banu Latest health Updates : हार्ट संबंधित दिक्कतों से जूझ रही सायरा बानो, अभी भी आईसीयू में है भर्ती

बॉलीवुड की दिग्गज अभिनेत्री सायरा बानो अभी भी आईसीयू में भर्ती हैं। वह हार्ट संबंधित दिक्कतों से पीड़ित हैं। जिसकी जानकारी वहां के डॉक्टरों ने दी हैं।

Update: 2021-09-03 10:17 GMT

मुम्बई। बॉलीवुड की दिग्गज अदाकारा सायरा बानो अभी हिन्दूजा अस्पताल के आईसीयू वार्ड में भर्ती है। उन्हें 28 अगस्त को हाई ब्लड प्रेशर व सांस लेने में दिक्कत होने के चलते भर्ती कराया गया था। डॉक्टरों को हार्ट संबंधित दिक्कतों का पता चला है। डॉक्टर्स एंजियोग्राम प्रक्रिया करना चाहते हैं। जिसके लिए सायरा बानो राजी नहीं हुई हैं। डॉक्टरों को ऐसा करने के उन्होंने मना कर दिया है।

मीडिया रिपोर्ट्स की माने तो डॉक्टरों ने बताया कि कल उनका कार्डिएक टेस्ट हुआ। जिसमें एक्यूट कोरोनरी सिंड्रोम नामक बीमारी डायग्नोज की गई। जिस पर डॉक्टरों का कहना है कि सायरा अपनी अनुमति दे दें तो वह एंजीयोग्राफी कर सकते हैं।

चिकित्सकों का कहना है कि दिलीप कुमार की मौत के बाद सायरा बानो डिप्रेशन का शिकार हो गई है। वह ज्यादा सोती नहीं है और वह घर जाना चाहती हैं। रिपोर्ट की माने तो सायरा बानो को जल्द ही आईसीयू से कमरे में शिफ्ट किया जाएगा।

बता दें कि 98 साल की उम्र में दिलीप कुमार साहब का लगभग दो महीने पहले निधन हो गया था। जिससे सायरा बानो को एक गहरा सदमा लगा था। वह घर में गुमशुम सी रहने लगी थी। घर के फैमिली मेम्बर उनकी बराबर देखरेख कर रहे हैं। बावजूद इसके वह खुद अकेला महसूस कर रही हैं। शायद यही वजह है कि उनकी हालत सुधरने के बजाय बिगड़ती ही जा रही हैं। सायरा बानो दिलीप कुमार साहब के साथ लगभग 54 वर्ष रही। इस दौरान उन्होंने उनकी जमकर सेवा की।

Tags:    

Similar News