ऋचा चड्ढा ने इस एक्ट्रेस पर किया मानहानि का मुकदमा, मांगे 1.1 करोड़, जानिए क्या है मामला...

बॉलीवुड एक्ट्रेस ऋचा चड्ढा (Richa Chadda) ने एक फिल्म अभिनेत्री पर 1.1 करोड़ रूपए के मानहानि का मुकदमा किया है. इस मामले की सुनवाई 7 अक्टूबर को होगी.

Update: 2021-02-16 06:34 GMT

मुंबई. सुशांत सिंह राजपूत की मौत के बाद से बॉलीवुड में कुछ ठीक नहीं चल रहा है. एक्टर-एक्ट्रेस से लेकर डायरेक्टर एवं प्रोडूसर तक किसी न किसी मामले में फंसते जा रहे हैं. अब बॉलीवुड एक्ट्रेस ऋचा चड्ढा (Richa Chadda) ने एक फिल्म अभिनेत्री पर 1.1 करोड़ रूपए के मानहानि का मुकदमा किया है. इस मामले की सुनवाई 7 अक्टूबर को होगी.

दरअसल मामला बॉलीवुड फिल्म डायरेक्टर अनुराग कश्यप (Anurag Kashyap) से जुड़ा हुआ है. अभिनेत्री पायल घोष (Payal Ghosh) ने अनुराग कश्यप पर यौन आरोप लगाया था. इस दौरान पायल ने अपना पक्ष रखते हुए कहा था कि ऐसी कई एक्ट्रेसेज हैं जो अनुराग के साथ काम करने के लिए कुछ भी करने को तैयार हैं.

ऋचा चड्ढा, माही गिल और हुमा कुरैशी का लिया था नाम

Payal Ghosh | Anurag Kashyap

पायल ने उन एक्ट्रेसेज में ऋचा चड्ढा, माही गिल और हुमा कुरैशी का नाम लिया था. पायल के इस बयान पर ऋचा ने उनके ख‍िलाफ मानहान‍ि का केस दर्ज किया है. इसी केस की सुनवाई मंगलवार को हुई जहां दूसरे पक्ष से कोई भी नहीं आया. केस को एक दिन और बढ़ाते हुए बॉम्बे हाईकोर्ट ने इसे 7 अक्टूबर तक टाल दिया है. कोर्ट का कहना है कि जवाबकर्ताओं को नोट‍िस नहीं भेजा गया था इसल‍िए उन्हें दोबारा नोट‍िस भेजा जाए.

KBC12 : जब 25 लाख के सवाल पर अटक गए प्रदीप कुमार, करना पर क्विट, जानिए क्या था सवाल

ऋचा ने जारी किया था कानूनी बयान

ऋचा ने इस पर पहले भी बयान जारी किया था. पायल के इंटरव्यू के बाद ऋचा के वकील ने एक्ट्रेस का स्टेटमेंट रिलीज किया था. इसके मुताबिक ऋचा ने थर्ड पार्टी द्वारा उजागर किए गए विवाद और आरोप में उनके नाम को गलत और झूठे तरीके से घसीटनक की निंदा की थी.

गलत हुआ है तो हर हाल में मिलना चाहिए न्याय : ऋचा

ऋचा का मानना है कि किसी महिला के साथ अगर सच में कुछ गलत हुआ है तो उन्हें हर हाल में न्याय मिलना चाहिए. कार्यक्षेत्र में महिलाओं को भी बराबर का दर्जा मिला है और वहां उनकी प्रतिष्ठा पर कोई आंच ना आए यह भी ध्यान रखा जाए.

राष्ट्रीय महिला आयोग के सामने पेश होंगी पायल

अब यह सुनवाई कल 7 अक्टूबर को होगी. बता दें पायल घोष इस वक्त दिल्ली में हैं. उन्हें मंगलवार को राष्ट्रीय महिला आयोग (NCW) के सामने पेश होना है. अभिनेत्री के साथ उनके वकील नितिन सतपुते भी हैं.

बता दें कि राष्ट्रीय महिला आयोग के सामने दो मामले हैं. एक मामला पायल घोष द्वारा दायर किया गया है जबकि दूसरा ऋचा चड्ढा द्वारा दायर किया गया है.

यहाँ क्लिक कर RewaRiyasat.Com Official Facebook Page Like करें

Similar News