क्रिकेटर के बाद अब महावीर कर्ण का रोल निभाएंगे Ranveer Singh, जानिए फिल्म

रणवीर सिंह (Ranveer Singh) बैक टू बैक फिल्मों को लेकर सुर्खियों में बने हुए हैं। जल्द ही उनकी अपकमिंग फिल्म 83 रिलीज होने वाली हैं। इस फिल्म में वह एक क्रिकेटर के किरदार में नजर आएंगे। यह फिल्म दिग्गज क्रिकेटर कपिल देव की जीवनी पर आधारित हैं। फिल्म में रणवीर के साथ उनकी पत्नी दीपिका पादुकोण भी नजर आएंगी।

Update: 2021-03-23 10:04 GMT

रणवीर सिंह (Ranveer Singh) बैक टू बैक फिल्मों को लेकर सुर्खियों में बने हुए हैं। जल्द ही उनकी अपकमिंग फिल्म 83 रिलीज होने वाली हैं। इस फिल्म में वह एक क्रिकेटर के किरदार में नजर आएंगे। यह फिल्म दिग्गज क्रिकेटर कपिल देव की जीवनी पर आधारित हैं। फिल्म में रणवीर के साथ उनकी पत्नी दीपिका पादुकोण भी नजर आएंगी। अब खबर है कि रणवीर सिंह सूर्यपुत्र महावीर कर्ण का रोल फिल्म कर्ण में निभाते नजर आएंगे। खबर है कि इस रोल के लिए रणवीर सिंह (Ranveer Singh) ने हामी भी भर दी है। हालांकि अभी फिल्म की आॅफीशियल एनाउंसमेंट होना बाकी हैं।

मीडिया रिपोर्ट्स की माने तो फिल्म निर्माता वाशु भगनानी के प्रोडक्शन हाउस में तैयार होने वाली फिल्म महावीर कर्ण में लीड रोल रणवीर सिंह (Ranveer Singh) निभाएंगे। निर्माता को लगता है कि इस रोल के लिए रणवीर सिंह एकदम परफेक्ट हैं। लिहाजा इस रोल के लिए उन्होंने रणवीर सिंह को एप्रोच किया हैं। खबर है कि रणवीर सिंह ने इस रोल को प्ले करने के लिए इंट्रेस्ट भी दिखाया है। 

विजुअल इफेक्ट बेस्ड होगी फिल्म

रिपोर्ट्स की माने तो पूजा एंटरटेनमेंट सूर्यपुत्र महावीर कर्ण फिल्म का निर्माण नए सिरे से करना चाहती है। जिसमें नए स्टारकास्ट के साथ बड़े तैयार साथ फिल्म तैयार करने की प्लानिंग हैं। फिल्म को शानदार विजुअल इफेक्ट के साथ तैयार की जाएगी। जिसके लिए बेहतरीन अभिनेताओं की तलाश हैं। ऐसे में कर्ण के रोल के लिए रणवीर सिंह को एप्रोच किया गया हैं। हालांकि रणवीर एवं मेकर्स के बीच अभी बातचीत फाइन नहीं होना सामने आ रहा है। 

इन फिल्मों में नजर आए रणवीर

रणवीर सिंह (Ranveer Singh) अब तक बाॅलीवुड की ढेर सारी फिल्मों में नजर आ चुके हैं। जिसमें पद्मावत, बाजीराव मस्ती, रामलीला, गुण्डे जैसे कई फिल्में शामिल हैं। रणवीर सिंह जल्द ही फिल्म 83 में नजर आएंगे। इसके अलावा रणवीर अक्षय कुमार स्टारर फिल्म सूर्यवंशी में एक कैमियों रोल प्ले करते नजर आएंगे। फिल्म में अजय देवगन भी रणवीर की तरह ही किरदार में नजर आएंगे। 

Similar News