प्यार में कई बार मिले से धोखे से डर गई थी दीपिका पादुकोण, रणवीर के करीब जाने से पहले रखी थी यह शर्त

रणवीर (Ranveer Singh) एवं दीपिका (Deepika Padukone) ने साल 2018 में शादी की। शादी से पहले दोनों ने एक दूसरे को लम्बे समय तक डेट किया था।

Update: 2021-07-16 22:28 GMT

रणवीर (Ranveer Singh) एवं दीपिका (Deepika Padukone) ने साल 2018 में शादी की। शादी से पहले दोनों ने एक दूसरे को लम्बे समय तक डेट किया था। 

नई दिल्ली। दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone) ने बॉलीवुड में कदम फिल्म ‘ओम शांति ओम से रखा। पहली ही फिल्म से दीपिका लोगों की चहेती एक्ट्रेस बन गई थी। लोग उनकी खूबसूरती के दीवाने हो गए थे। इसके बाद दीपिका ने बॉलीवुड ढेर सारी फिल्में की। एक ऐसा समय भी आया जब रणवीर सिंह एवं दीपिका की जोड़ी पर्दे पर नजर आई। इस जोड़ी ने जमकर धमाल मचाया। लोगों ने भी इस जोड़ी को जमकर प्यार दिया। पर्दे पर यह जोड़ी हिट हुई तो धीरे-धीरे यह एक-दूसरे के करीब आ गए और लम्बे समय तक एक-दूसरे को डेट करने के बाद साल 2018 में दोनों ने धूमधाम से शादी कर ली। लेकिन क्या आपको पता है कि रणवीर सिंह को डेट करने से पहले दीपिका ने एक शर्त रखी थी।

दरअसल दीपिका प्यार में कई बार धोखा खा चुकी थी। जब उनकी नजदीकियां रणवीर सिंह से बढ़ी तो उनके मन में एक डर था। लिहाजा उन्होंने रणवीर के सामने एक शर्त रख दी। जिसका खुलासा एक इंटरव्यू के दौरान दीपिका ने खुद किया था। 

टूट चुका था भरोसा

इंटरव्यू के दौरान दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone) ने अपने लाइफ के बारे में चर्चा करते हुए था कि मेरा यह डर बेहद अजीब था। क्योंकि इससे पहले मैं कई रिलेशन में रह चुकी थी। हर जगह मुझे धोखा ही मिला। लिहाजा मेरा प्यार से अब भरोसा उठ चुका था। रणवीर जब मेरे करीब आए तो मुझे कुछ इस तरह का डर एक बार फिर से सताने लगा। इसलिए मैं किसी के प्रति जवाबदेह नहीं होना चाहती थी। जब मेरी मुलाकात रणवीर से हुई तो मुझे यह एहसास हुआ कि हमारे बीच एक कनेक्शन है। मैं तुम्हें लाइक करती हूं, लेकिन इसे ओपेन रखना चाहती हूं। क्योंकि मैं किसी कमिटमेंट में नहीं पड़ना चाहती थी। 

बताते चले कि रणवीर सिंह को दीपिका (Deepika Padukone) ने लगभग 6 सालों तक डेट किया था। लम्बे समय तक डेट करने के बाद दोनों ने इटली में बड़ी धूमधाम से शादी रचाई थी। शादी की कई तस्वीर उस समय इंटरनेट में वायरल हुई थी। फिलहाल दोनों सितारे अपनी शादीशुदा जिंदगी को इंज्वॉय कर रहे हैं। जल्द ही दोनों सितारे फिल्म 83 में एकसाथ नजर आएंगे। 

Similar News