Deepika की नई तस्वीर देखते ही दीवाने हुए रणवीर सिंह, कमेंट में लिखा जान ही ले लो..

दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone) एवं रणवीर सिंह  (Ranveer Singh) अक्सर अपनी एक्टिविटी से सुर्खियों में बने रहते हैं। हाल ही में दीपिका (Deepika Padukone) ने एक तस्वीर सोशल मीडिया में पोस्ट की हैं।

Update: 2021-02-26 14:50 GMT

दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone) एवं रणवीर सिंह  (Ranveer Singh) अक्सर अपनी एक्टिविटी से सुर्खियों में बने रहते हैं। हाल ही में दीपिका (Deepika Padukone) ने एक तस्वीर सोशल मीडिया में पोस्ट की हैं। जिसे देखते ही पति रणवीर सिंह (Ranveer Singh) दीवाने हो गए। उन्होंने कमेंट करते हुए लिखा कि जान ही ले लो। तो वहीं रणवीर सिंह के कमेंट बाद एक्ट्रेस रकूल प्रीत सिंह ने भी एक फायर इमोजी शेयर करके दीपिका का सपोर्ट किया हैं। 

बताते चले कि हाल ही में एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण ने सोशल मीडिया में अपनी एक तस्वीर शेयर की हैं। जिसमें दीपिका लुईस विटाॅन का एक बैग हाथ में लेकर पोज दे रही हैं। दीपिका की यह तस्वीर एक एड तस्वीर हैं। तस्वीर शेयर करते हुए एक्ट्रेस ने लिखा कि पेश है चचेरी बहन लुईश विटाॅन समर कलेक्शन का न्यू बैग। तस्वीर सामने आते ही पति रणवीर खुद को कमेंट करने से नहीं रोक पाए और उन्होंने एक शानदार कमेंट पोस्ट कर दिया। जिससे दोनों की एक्टिविटी सुर्खियों में आ गई। 

रणवीर सिंह (Ranveer Singh) यह कोई पहली बार नहीं है जब सोशल मीडिया में खुलेआम अपनी पत्नी तारीफ करते नजर आए हों। इससे पहले भी रणवीर ने कई मौकों पर सरेआम अपनी पत्नी को प्रपोज एवं आई लव यू जैसे शब्द बोलकर सुर्खियां बटोर चुके हैं। तो वहीं दोनों के वर्कफ्रंट की बात करें तो जल्द ही फिल्म 83 रिलीज होने वाली हैं। जिसमें रणवीर सिंह क्रिकेटर कपिल देव का किरदार निभाते हुए नजर आएंगे। तो वहीं दीपिका उनकी पत्नी का रोल निभाती नजर आएगी।

बताते चले कि दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone)  एवं रणवीर सिंह (Ranveer Singh) अब तक बाॅलीवुड एकसाथ कई सुपरहिट फिल्में दे चुके हैं। जानकारों की माने तो दीपिका एवं रणवीर की एकसाथ की गई फिल्मों में 83 पांचवीं फिल्म होगी। जिसमें यह दोनों सितारे नजर आने वाले हैं। वैसे आपको बता दें कि फिल्म 83 साल 2021 में 4 जून को रिलीज होने जा रही है। 

पांच सालों के स्ट्रगल को यादकर रोई नोरा फतेही, कहा- उन लड़कियों को सोचकर...

जब दिव्या भारती पर बेहद गुस्सा हुए थे आमिर खान, करा दिया इस फिल्म से रिप्लेस

Govinda सहित ये स्टार फैंस की हरकतों से तंग आकर खो चुके हैं आपा, जड़ चुके हैं एक जोरदार थप्पड़

Similar News