Rani Mukherji Birthday Special : फिल्म गुलाम में की गई थी आवाज डब, वजह जान रह जाएंगे हैरान
Rani Mukherji Birthday Special : रानी मुखर्जी (Rani Mukherji) आज बाॅलीवुड की फेमस एक्ट्रेस हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरूआत फिल्म गुलाम से की थी। इस फिल्म में उनके अपोजिट आमिर खान नजर आएंगे थे। लेकिन क्या आप जानते है कि फिल्म गुलाम में रानी मुखर्जी की आवाज ओरिजनल नहीं थी। उनकी आवाज को निर्देशक द्वारा डब किया गया था। नहीं तो चलिए जानते हैं।
Rani Mukherji Birthday Special : रानी मुखर्जी (Rani Mukherji) आज बाॅलीवुड की फेमस एक्ट्रेस हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरूआत फिल्म गुलाम से की थी। इस फिल्म में उनके अपोजिट आमिर खान नजर आएंगे थे। लेकिन क्या आप जानते है कि फिल्म गुलाम में रानी मुखर्जी की आवाज ओरिजनल नहीं थी। उनकी आवाज को निर्देशक द्वारा डब किया गया था। नहीं तो चलिए जानते हैं।
रानी मुखर्जी आज अपना 43वां जन्मदिन सेलीब्रेट कर रही हैं। रानी का जन्म 21 मार्च 1978 को एक बंगाली परिवार में हुआ। रानी ने जो मुकाम बाॅलीवुड में हासिल किया है वह इतना आसान नहीं था। करियर के शुरूआत में ही उन्हें आवाज के चलते काफी कुछ झेलना पड़ा था। मीडिया रिपोर्ट्स की माने तो रानी की पहली फिल्म थी गुलाम। इस फिल्म में उनके अपोजिट आमिर खान थे। फिल्म की शूटिंग कम्पलीट हुई तो आमिर खान, निर्देशक विक्रम भट्ट एवं निर्माता मुकेश भट्टा को यह लगा कि उनकी आवाज उनके रोल पर फिट नहीं बैठती थी।
जिसके चलते उन्होंने रानी की आवाज को डब कराया। दरअसल रानी की आवाज अन्य एक्ट्रेस की तरह पतली नहीं है। जिसके चलते यह सब हुआ। इस बात का खुलासा खुद रानी ने एक इंटरव्यू के दौरानकियया। रानी ने बताया कि जब वह कुछ कुछ होता में काम कर रही थी तो यही डर उन्हें इस फिल्म में भी था। क्योंकि जब पहली ही फिल्म में उनकी आवाज को डब किया गया तो वह बेहद डरी हुई थी। उस समय करण जौहर भी नए थे। लिहाजा निर्माता करण जौहर से रानी ने कहा कि वह उनकी ओरिजनल आवाज को यूज करें। डब न कराएं। रानी बताती है कि करण ने मेरी बात मानी, मुझ पर विश्वास जताया। क्योंकि मेरी आवाज मेरी आत्मा है।
आगे रानी बताती है कि फिल्म रिलीज हुई तो लोगों को खूब पसंद आई। इस फिल्म को आमिर खान ने भी देखा। उन्होंने मुझे फोन किया। कहा तुम्हारी आवाज अच्छी है। मुझे विश्वास नहीं था कि फिल्म के लिए तुम्हारी आवाज अच्छी है। इसलिए मैं अपने शब्दों को वापस लेता हूं।
बता दें कि रानी मुखर्जी ने अपने करियर में कई हिट फिल्में दी है। उनकी जोड़ी बाॅलीवुड में कई सितारों के साथ खूब जमी। खबर है कि जल्द ही रानी मुखर्जी फिल्म मर्दानी 3 की घोषणा करने वाली हैं। मर्दानी एवं मर्दानी2 फिल्म इससे पहले रिलीज हो चुकी हैं। इस फिल्म को मिली अपार सफलता के बाद मेकर्स फिल्म के थर्ड स्टालमेंट लाने की तैयारी हैं।