Raj Kundra Pornography Case: पोर्न वीडियो मामले में एक्ट्रेस गहना को कोर्ट से झटका, जमानत याचिका खारिज हुई

मॉडल गहना वशिष्ठ को मुंबई कोर्ट से राहत नही मिल पाई है और उनकी जमानत याचिका को कोर्ट ने खारिज कर दिया है।

Update: 2021-08-13 12:51 GMT

Raj Kundra Pornography Case: मुंबई। पोर्नोग्राफी मामले में नाम आने के बाद मॉडल एवं एक्ट्रेस गहना वशिष्ठ (Gehana Vasisth) इन दिनों सुर्खियों में है। गहना वशिष्ठ के खिलाफ मालवाणी पुलिस स्टेशन में एक केस दर्ज है। उक्त मामले में एक्ट्रेस गहना ने सेशन कोर्ट में अग्रिम जमानत याचिका लगाई थी, जिसे कोर्ट ने खारिज कर दिया है।

खबरों के मुताबिक मालवाणी पुलिस स्टेशन में दर्ज शिकायत मामले में मुंबई के सेशन कोर्ट ने न सिर्फ गहना वशिष्ठ की अग्रिम जमानत याचिका खारिज की बल्कि इस केस को अब मुंबई क्राइम ब्रांच को ट्रांसफ़र कर दिया गया है।

यह आरोप है

दरअसल गहना पर आरोप है कि वो मॉडल्स को पोर्न विडियो शूट करवाने के लिए मजबूर करती थीं, और इनकार करने पर धमकी देती हैं। गहना वशिष्ठ इससे पहले इसी तरह के एक अन्य मामले में अरेस्ट भी हो चुकी हैं।

जमानत पर हैं गहना

जानकारी के तहत पोर्न केस में गहना और उनके सहयोगियों की सबसे पहले 21 फरवरी को गिरफ्तारी हुई थी। बाद में गहना को जमानत पर रिहा कर दिया गया था। राज कुंद्रा पोर्न केस (Raj Kundra Pornography Case) में मुंबई पुलिस ने गहना को भी समन भेजा हुआ है। क्राइम ब्रांच के सामने अपना बयान दर्ज करवाने उन्हें पेश होना है।

Tags:    

Similar News