निक जोनस से शादी करने से पहले इन स्टार्स को डेट कर चुकी है प्रियंका चोपड़ा

बॉलीवुड की देसी गर्ल यानी कि प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) 39 साल की हो चुकी हैं। आज वह इंटरनेशनल स्टार बन चुकी हैं।

Update: 2021-07-23 22:24 GMT

मुम्बई। बॉलीवुड की देसी गर्ल यानी कि प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) 39 साल की हो चुकी हैं। आज वह इंटरनेशनल स्टार बन चुकी हैं। प्रियंका अब भारत में ही नहीं बल्कि विदेशों में भी खूब नाम कमा रही हैं। फिल्मों के अलावा वह एक समय अपनी निजी जिंदगी को लेकर भी खूब सुर्खियों में रही। प्रियंका (Priyanka Chopra) ने हॉलीवुड सिंगर निक जोनस से शादी की हैं। उनकी शादी को लगभग तीन साल बीत चुके हैं। लेकिन क्या आप जानते है वह निक से शादी करने से पहले बॉलीवुड के कई स्टार्स को डेट कर चुकी हैं। तो चलिए जानते है प्रियंका (Priyanka Chopra) के उन अफेयर्स के बारे में।

हरमन बवेजा

प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) का नाम एक समय हरमन बवेजा के साथ भी जुड़ा था। दोनों साथ में लगभग दो फिल्में की हैं। इस दौरान हमरन को डेट करने को लेकर वह सुर्खियां बटोर चुकी हैं।

शाहिद कपूर

बॉलीवुड गलियारे में एक समय प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) एवं शाहिद कपूर के अफेयर के जमकर चर्चे में थे। लेकिन समय के साथ इनके रिलेशन में दूरिया बन गई। शाहिद एवं प्रियंका ने एकसाथ फिल्म कमीने में काम किया। इस फिल्म में दोनों की जोड़ी को लोगों ने खूब पसंद किया।

अक्षय कुमार

अक्षय कुमार एवं प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) के अफेयर के चर्चे एक समय खूब सुर्खियों में रहे। दोनों एकसाथ फिल्म ‘ऐतराज‘ में नजर आए थे। इस फिल्म में दोनों के बीच कई बोल्ड सीन भी थे। प्रियंका की अक्षय संग बढ़ती नजदीकियों की वजह से ट्वींकल का एक बार फोन पर जमकर झगड़ा भी हुआ था। तब से अक्षय ने प्रियंका से सारे रिश्ते तोड़ दिए थे। 

Similar News