परेश रावल हुए कोरोना पाॅजिटिव, तो ऋतिक बनेंगे इस फिल्म में गैंगस्टर, देंगे इस पुलिस वाले को टक्कर

कोरोना इस समय बाॅलीवुड में हावी हैं। अब तक इस वायरस से कई सेलीब्रिटी संक्रमित हो चुके है। अब हाल ही में फेमस एक्टर एवं राजनेता परेश रावल भी कोविड-19 पाॅजिटिव पाए गए हैं। जिसकी जानकारी उन्होंने खुद एक ट्वीट करके दी हैं। साथ ही उन्होंने लिखा कि अब तक जो भी लोग उनसे मिले हैं वह एक बार अपनी जांच जरूर करा लें।

Update: 2021-03-27 11:40 GMT

परेश रावल फिलहाल होम क्वारंटाइन पर हैं और डाॅक्टरों की सलाह पर उचित ट्रीटमेंट ले रहे हैं। बता दें कि परेश रावल मार्च माह में ही कोरोना वैक्सीन की पहली डोज ले चुके थे। बावजूद इसके वह कोरोना पाॅजिटिव हो गए हैं। एक्टर के कोरोना पाॅजिटिव होने के बाद उनके फैंस जल्द उनके स्वस्थ्य होने की दुआ कर रहे है।

ऋतिक बनेंगे गैंगस्टर सफै को देंगे टक्कर

ऋतिक रोशन ने हाल में अपनी नई अपकमिंग फिल्म की एनाउंसमेंट कर दी हैं। इस फिल्म में वह एक गैंगस्टर के किरदार में नजर आएंगे। तो वहीं ऋतिक को रोकने के लिए सैफ अली खान एक पुलिस वाले के किरदार में होंगे। ऋतिक एवं सैफ की कई बार फिल्मों में भिड़ंत होती नजर आएगी। 

मीडिया रिपोर्ट की माने तो ऋतिक की यह फिल्म साउथ की फिल्म की हिन्दी रीमेक होगी। जिसके लिए उन्होंने हामी भर दी हैं। ऋतिक इस फिल्म में हीरो नहीं बल्कि विलेन के किरदार में होंगे। ऋतिक जहां फिल्म में वेधा का किरदार निभाएंगे तो वहीं सैफ अली खान विक्रम यानी कि पुलिस के रोल में होंगें। फिल्म में दोनों स्टार की कई बार भिड़ंत होती नजर आएगी। फिल्म की शूटिंग गर्मी में शुरू होगी। जिसके लिए ऋतिक तैयारियां शुरू कर दिए हैं। 

Similar News