Holi के मौके पर माधुरी ने पति के साथ शेयर की तस्वीर, तो अमिताभ ने सालों पुरानी तस्वीर शेयर कर दी लोगों को बधाई

Holi 2021 : आज देशभर में रंगों का पर्व होली का त्यौहार बड़ी धूमधाम से मनाया जा रहा हैं। लोग एक-दूसरे को रंग-गुलाब लगाकर इस पर्व की बधाई दे रहे हैं। ऐसे में बाॅलीवुड में भी इस पर्व की धूम हैं। इस मौके पर बाॅलीवुड के कई सितारों ने अपने सोशल मीडिया एकाउंट से होली पर्व की तस्वीरें शेयर की हैं। इन तस्वीरों की मदद से वह अपने फैंस एवं चेहेतों को इस पर्व की बधाई दे रहे हैं। 

Update: 2021-03-29 09:49 GMT

माधुरी ने शेयर की तस्वीर

बाॅलीवुड के धक-धक गर्ल माधुरी दीक्षित ने होली के मौके पर एक शानदार तस्वीर शेयर की हैं। तस्वीर में वह गालों में रंग-गुलाल लगाए हुए नजर आ रही है। तस्वीर में उनके साथ पति डाॅ. श्रीराम नेने भी नजर आ रहे हैं। तस्वीर को शेयर करते हुए माधुरी ने अपने सभी चहेतों को इस पर्व की बधाई दी हैं। होली के मौके पर माधुरी की यह तस्वीर सोशल मीडिया में तेजी से वायरल हो रही हैं। जिसमें उनके ढेर सारे फैंस अपने चहेती स्टार को इस पर्व की बधाई दे रहे हैं। 

अमिताभ ने शेयर की पुरानी तस्वीर

होली का त्यौहार हो और अमिताभ इस पर्व को अपने फैंस के साथ सेलीब्रेट न करें यह संभव नहीं हैं। लिहाजा बाॅलीवुड के महानायक ने भी अपने एक काफी पुरानी तस्वीर सोशल मीडिया में शेयर की हैं। अमिताभ की यह तस्वीर ब्लैक एण्ड व्हाइट हैं जिसमें वह अपने पत्नी जया बच्चन के साथ इस पर्व को इंज्वाॅय करते हुए नजर आ रहे हैं। तस्वीर को शेयर करते हुए अमिताभ ने लिखा अपने ढेर सारे फैंस को रंगों के पर्व होली की ढेर सारी बधाईयां दी हैं। अमिताभ की यह तस्वीर सोशल मीडिया में तेजी से वायरल हो रही हैं। उनके दुनियाभर के फैंस अपने चहेते स्टार को इस पर्व की जमकर बधाई दे रहे हैं। 

कोरोना के चलते फीकी है होली

बता दें कि कोरोना साल 2020 से लगातार अपना कहर बरपा रहा हैं। साल 2021 में भी इसका कहर कम नहीं हुआ हैं। लिहाजा सभी से सेफ्टी होली खेलने की अपील बाॅलीवुड के चहेते स्टार अपने फैंस कर रहे हैं। सभी से मास्क पहनने एवं सोशल डिस्टेंस बनाकर होली खेलने की बात कही जा रही हैं। बता दें कि अन्य वर्षो की तरह इस साल कोरोना के चलते इस साल की होली थोड़ी फीकी नजर आई हैं। बावजूद इसके तमाम लोगों कोरोना को ध्यान में रखते हुए इस पर्व की इंज्वाॅय कर रहे हैं। 

Similar News