Nora Fatehi को करना हो इम्प्रेस तो लड़कों में होना चाहिए यह खूबियां, एक्ट्रेस ने खुद किया बयां!

नोरा फतेही (Nora Fatehi) एक बेहद ही खूबसूरत एक्ट्रेस हैं। वह जितनी खूबसूरत दिखती है वह उतना ही लजवाब डांस भी करती हैं। नोरा के दीवाने भारत में ही नहीं बल्कि विदेशों में भी खूब हैं। नोरा कभी अपने अफेयर को लेकर जमकर सुर्खियों में रह चुकी हैं। फिलहाल एक्ट्रेस सिंगल हैं। एक इंटरव्यू के दौरान नोरा (Nora Fatehi) ने बताया था कि उन्हें किस खूबियों वाला लड़का पसंद हैं।

Update: 2021-03-26 16:05 GMT

ऐसे में अगर कोई नोरा को कोई इम्प्रेस करना चाहता है तो नोरा द्वारा बताई गई ये खूबियां उनके अंदर जरूर होनी चाहिए। तो चलिए जानते हैं किस तरह के लड़के नोरा के दिल के करीब हैं। नोरा फतेही (Nora Fatehi) बीते कुछ समय पहले इंडियाज बेस्ट डांसर शो में बतौर जज पहुंची थी। इस दौरान ने नोरा (Nora Fatehi) ने बताया मस्ती के दौरान खुलासा किया था कि उन्हें किस तरह का लड़का पसंद हैं। नोरा ने कहा कि उन्हें ऐसे लड़के की तलाश है जो टैलेंटेड हो, उसके विचार खुले, हाइट उसकी लम्बी हो, दिखने में स्मार्ट होना चाहिए। बता दें कि जैसे ही नोरा ने यह खूबिया गिनाई वहां मौजूद लोग टैरेंस नाम लेकर उन्हें रिझाने लगे। तो वहीं शो में मौजूद भारती सिंह ने भी टैंरेस की जमकर खिंचाई की। 

नोरा ने भरी हामी

शो में जब नोरा फतेही (Nora Fatehi) से टैरेंस को पसंद करने को लेकर सवाल किया गया तो वह हामी भरती नजर आई। नोरा का यह जवाब सुनकर मौजूद सभी लोग खुशी से झूम उठे। बता दें कि नोरा उस समय शो में बतौर जज नजर आई थी जब मलाइका आरोरा साल 2020 में कोविड-19 की चपेट में आ गई थी।

मलाइका की जगह नोरा बतौर जज शो में नजर आई। इस दौरान उन्होंने जमकर सभी कंटेस्टेंट का मनोबल बढ़ाया। तो वहीं एक वीडियो को लेकर नोरा (Nora Fatehi) एवं टैरेंस उस समय सुर्खियों में आ गए। जब वह वीडियो तेजी से सोशल मीडिया में वायरल हुआ। वीडियो में टैरेंस मस्ती के दौरान नोरा के हिप को टच करते हुए नजर आए। वीडियो वायरल हुआ तो फैंस ने टैरेंस को जमकर ट्रोल किया। बाद में नोरा ने सोशल मीडिया के माध्यम से टैरेंस का बचाव करती हुई नजर आई थी। 

Similar News