नोरा फतेही खूबसूरती पर फिदा हुआ यह स्टार, बनना चाहता है बाॅडीगार्ड

नोरा फतेही बाॅलीवुड की सबसे खूबसूरत एक्ट्रेस में एक हैं। वह जब भी नए गानों एवं फिल्म में नजर आती है फैंस की धड़कने बढ़ जाती हैं। वह इतनी खूबसूरत

Update: 2021-02-16 06:38 GMT

नोरा फतेही खूबसूरती पर फिदा हुआ यह स्टार, बनना चाहता है बाॅडीगार्ड

नोरा फतेही बाॅलीवुड की सबसे खूबसूरत एक्ट्रेस में एक हैं। वह जब भी नए गानों एवं फिल्म में नजर आती है फैंस की धड़कने बढ़ जाती हैं। वह इतनी खूबसूरत है कि हर कोई सहज ही उनका दीवाना हो जाता हैं। नोरा बीते दिनों नाॅच मेरी रानी एलबम सांग के जरिए जमकर तहलका मचाया था। इस गाने को वह प्रमोट करने कई प्लेटफार्म पर पहुंची थी।

इस गाने में उनके साथ पंजाबी सिंगर गुरू रंधावा नजर आए थे। गाना रिलीज होते ही 24 घंटे के अंदर धमाल मचा दिया था। अब हाल ही नोरा फतेही का एक वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है। वायरल हो रहा वीडियो द कपिल शर्मा का हैं। हालांकि यह वीडियो है तो काफी पुराना हैं। यह वीडियो उस समय का है जब वह विक्की कौशल के साथ एक फिल्म में नजर आई थी।

जिसका प्रमोशन करने वह द कपिल शर्मा शो पहुंची थी। शो में कपिल शर्मा नोरा की खूबसूरती पर जमकर फिदा होते नजर आए थे। वह नोरा से कहते हुए नजर आए थे कि आप मुझे अपना बाॅडीगार्ड बना लो। कपिल ने जैसे ही नोरा के साथ फ्लर्ट करना शुरू किया तो नोरा ने कहा कि आप तो शादीशुदा हो, मैं सिंगल हूं। तब कपिल कहते है कि शादी-वादी तो पब्लीसिटी स्टंट था।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Nora Fatehi (@norafatehi)

इसी बात पर सभी लोग जमकर हंसने लगते हैं। पास ही बैठे विक्की कौशल कहते है कि यह बात सुनकर घर में जो स्टंट होने वाले हैं ना..। यह बात सुनकर नोरा सहित सभी लोग जमकर हंसते हैं। बता दें कि नोरा फतेही वर्तमान में सिंगल हैं। उन्होंने दीवाली के मौके पर अपने ग्लैमरस लुक से जमकर कहर बरपाया था। हर कोई उनके लुक को देखकर उनकी जमकर तारीफ की थी।

Similar News