इस स्टारकिड के साथ Nora Fatehi ने शादी करने जाहिर की थी इच्छा, तो मां ने दिया था ऐसा जवाब

नोरा फतेही चैट शो वॉट वांट वमून में बतौर गेस्ट शिरकत करने पहुंची। जहां पर उन्होंने करीना कपूर के बड़े बेटे तैमूर के साथ शादी करने की इच्छा जाहिर की थी। जिस पर करीना ने यह जवाब दिया था।

Update: 2021-08-24 16:34 GMT

मुम्बई। बॉलीवुड एक्ट्रेस नोरा फतेही (Nora Fatehi) शादी को लेकर कई बार सुर्खियों में रह चुकी हैं। एक बार नोरा के नन्हें फैन ने उनसे शादी करने की इच्छा जताई थी। जिसका वीडियो सोशल मीडिया में जमकर वायरल हुआ था। इस नन्हें फैन ने कहा कि वह दिलबर गर्ल से शादी करना चाहता हैं। तो वहीं नोरा फतेही भी बॉलीवुड के स्टार किड यानी कि सैफ अली खान के बेटे तैमूर अली खान से शादी की इच्छा जाहिर कर चुकी हैं। जिस पर करीना ने यह रिएक्शन दिया था।

दरअसल नोरा फतेही (Nora Fatehi) करीना कपूर के चैट शो वॉट वांट वूमन में बतौर गेस्ट शिकारत करने पहुंची थी। जहां उन्होंने के कई सवालों का बेबाकी के साथ जवाब दिया। शो में आगे नोरा कहती है कि उन्हें तैमूर काफी क्यूट लगते हैं। वह उनसे शादी करना चाहेंगी। जिस पर करीना थोड़ा पहले चौकती हैं। फिर कहती है कि अभी वह छोटा हैं। शादी के लिए आपको लम्बा इंतजार करना पड़ेगा।

Full View

नोरा के डांस मूव के करीना व सैफ हैं दीवाने

करीना कपूर ने इस दौरान नोरा फतेही (Nora Fatehi) से बात करते हुए कहा कि वह और उनके पति सैफ अली खान आपके डांस मूव्स के दीवाने हैं। करीना की जुबान से खुद की तारीफ सुनकर नोरा फतेही ने उन्हें धन्यवाद दिया। तो वहीं तैमूर से शादी के सवाल पर करीना कहती है कि अभी तैमूर 4 साल का हैं। मुझे लगता है कि इसके लिए आपको लम्बा इंतजार करना पड़ेगा। जिस पर नोरा मुस्कुराते हुए कहती है कि ठीक है मैं इंतजार करूंगी।

स्टार किड्स में सबसे ज्यादा पॉपुलर है तैमूर

करीना कपूर के बड़े बेटे तैमूर अली खान स्टार किड्स में सबसे ज्यादा पॉपुलर हैं। तैमूर अभी महज 4 से 5 साल के हैं। बावजूद इसके फैंस के बीच उनका अच्छा ख़ासा क्रेज हैं। फोटोग्राफर भी तैमूर की पिक लेने में कोई कोर कसर नहीं छोड़ते हैं। पहले तो वह फोटोग्राफर को देखकर घबराते थे। लेकिन अब वह शानदार पोज देते नजर आते हैं। बता दें कि इसी साल करीना कपूर ने छोटे बेटे जेह को जन्म दिया है। इस दौरान करीना जमकर सुर्खियों में रही।

Full View

दोनों बेटों के नाम पर हुई ट्रोल

करीना कपूर दोनों बेटों के नाम को लेकर ट्रोल हो चुकी हैं। करीना ने बड़े बेटे का नाम तैमूर जब रखा तो लोगों ने उन्हें जमकर ट्रोल किया। लोगों का कहना था कि तैमूर एक ऐसा शासक था जिसने भारतीयों पर जमकर अत्याचार किए। करीना ने क्रूर शासक के नाम पर अपने बेटे का नाम रखा हैं। इसी तरह दूसरे बेटे का नाम जब सामने आया तो वह एक बार फिर ट्रोलरों का शिकार हुई।

Tags:    

Similar News