Big Boss OTT में निया शर्मा की हुई वाइल्ड कार्ड एंट्री, एक्ट्रेस ने कहा घर में अब मचेगी तबाही

Big Boss OTT में टीवी एक्ट्रेस निया शर्मा की एंट्री होने वाली हैं। जिसका एक प्रोमो वीडियो जारी किया गया। जिसमें एक्ट्रेस निया ने कहा अब मचेगी घर में तबाही।

Update: 2021-09-01 11:04 GMT

Nia Sharma photo credit - Instagram

मुम्बई। बिग बॉस शो लोगों का जमकर मनोरंजन कर रहा हैं। शो में सिने जगत के कई दिग्गज सितारे है। जिनके बीच आए दिन विवादित स्थित निर्मित होती रहती है। अब शो में एक कंटेस्टेंट की वाइल्ड एंट्री होने जा रही हैं। यह कंटेस्टेंट कोई और नहीं बल्कि टीवी की बोल्ड एक्ट्रेस निया शर्मा (Nia Sharma) है।

Full View

शो का एक प्रोमो वीडियो जारी किया गया है। जिसमें निया शर्मा (Nia Sharma) यह कहती हुई नजर आती है कि इस समय मेरा पूरा समय बिग बॉस ओटीटी देखने में जा रहा हैं। लेकिन अब आप अपना दिल थामकर बैठिए। क्योंकि मैं आ रही शो में तबाही मचाने। तो देखते रहिए बिग बॉस ओटीटी। बिग बॉस ओटीटी का यह वीडियो तेजी से सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है। जिसे लोग खूब पसंद कर रहे हैं।

बता दें कि निया शर्मा (Nia Sharma) टीवी जगत की फेमस एक्ट्रेस हैं। वह अब तक कई टीवी सीरियल एवं वेब सिरीज में नजर आ चुकी हैं। बीते साल वह खतरों का खिलाड़ी सीजन 10 की विजेता बनी थी। जिसके बाद वह जमकर सुर्खियों में रही। अभिनय के साथ ही निया शर्मा अपनी बोल्डनेस को लेकर जमकर सुर्खियों में बनी रहती हैं। वह सोशल मीडिया में सबसे ज्यादा एक्टिव रहती हैं। जहां वह आए दिन हॉट एवं बोल्ड फोटो शेयर करती रहती हैं। निया कई बार बोल्डनेस की हदें भी पार करती हुई नजर आई। जिसे चलते उन्हें ट्रोलिंग का भी सामना करना पड़ा। निया 

Full View (Nia Sharma) की सोशल मीडिया में मिलियंस फैंस फालोइंग है। ऐसे में उनके सभी फैंस उन्हें बिग बॉस में देखने के लिए बेताब है। निया शर्मा के इंट्री होते ही यह तो साफ है कि अब शो में तबाही मचने वाली हैं। 
Tags:    

Similar News