महज 17 वर्ष की उम्र में ही ऋषि कपूर को दिल दे बैठी थी नीतू कपूर, प्यार के लिए मां से खाई कई बार मार

नीतू कपूर (Neetu Kapoor) ने बीते 8 जुलाई को अपना 63वां जन्मदिन सेलीब्रेट किया। इस दौरान एक्ट्रेस की जमकर तस्वीरें वायरल हुई। बाॅलीवुड के कई दिग्गज कलाकारों ने उन्हें जन्मदिन की ढेर सारी बंधाईयां।

Update: 2021-07-09 12:31 GMT

नीतू कपूर (Neetu Kapoor) ने बीते 8 जुलाई को अपना 63वां जन्मदिन सेलीब्रेट किया। इस दौरान एक्ट्रेस की जमकर तस्वीरें वायरल हुई। बाॅलीवुड के कई दिग्गज कलाकारों ने उन्हें जन्मदिन की ढेर सारी बंधाईयां। ऐसे में नीतू कपूर को लेकर कई किस्से भी सुर्खियों में रहे। उन किस्सों में से एक ऋषि कपूर (Rishi Kapoor) के साथ प्यार को लेकर भी किस्सा जमकर सुर्खियों में रहा। तो चलिए जानते हैं कैसे नीतू एवं ऋषि कपूर की प्यार की शुरूआत हुई।

मीडिया रिपोर्ट्स की माने तो फिल्म इंडस्ट्री में कदम रखने से पहले नीतू का नाम सोनिया सिंह था। जब वह फिल्मों में आई तो उन्होंने अपना नाम नीतू सिंह रख लिया। ऋषि कपूर (Rishi Kapoor) से शादी के बाद वह नीतू कपूर (Neetu Kapoor) हो गई। नीतू एवं ऋषि कपूर ने एकसाथ कई फिल्मों में काम किया। दोनों की जोड़ी को लोगों ने खूब पसंद किया। खबरों की माने तो नीतू एवं ऋषि कपूर की दोस्ती फिल्म ‘जहरीला इंसान‘ से बढ़ी। इसके बाद ऋषि कपूर किसी प्रोजेक्ट के सिलसिले में यूरोप चले गए। जहां वह नीतू को खत लिखा करते थे। यूरोप से लौटने के बाद ऋषि ने अपने दिल की बात नीतू से कह दी और साल 1980 में दोनों ने शादी रचा ली। 

प्यार के लिए खानी पड़ी मार

रिपोर्ट्स की माने तो ऋषि कपूर (Rishi Kapoor) से प्यार करने के लिए नीतू सिंह (Neetu Kapoor) को मां से कई बार मार एवं डांट खानी पड़ी थी। नीतू  महज 17 साल की उम्र में ही ऋषि कपूर को दिल दे बैठी थी। जब इस बात की जानकारी उनकी मां को हुई तो उन्होंने जमकर गुस्सा किया और उनकी पिटाई कर दी। इस बात का जिक्र एक इंटरव्यू के दौरान खुद नीतू सिंह ने किया था। नीतू ने बताया कि उनकी मां अभिनेताओं को बहुत कम पसंद करती थी। शायद यही वजह रही कि जब हमारे एवं ऋषि कपूर संग अफेयर की बात सुनी तो वह भड़क उठी। हालांकि बाद में उन्होंने इस रिश्ते को मंजूरी तो दे दी थी। लेकिन डेट पर जाने के लिए वह कई पाबंदियां रखती थी।

शादी के बाद फिल्मों से कर लिया तौबा

ऋषि कपूर (Rishi Kapoor) के साथ शादी करने के बाद नीतू सिंह ने फिल्मों से दूरिया बना ली। नीतू लगभग 26 सालों तक फिल्मों से दूर रही। लेकिन साल 2009 में वह लव आजकल फिल्म से एक बार फिर से वापसी की। इसके बाद वह बेटे रणवीर कपूर के साथ फिल्म बेशरम में भी नजर आई। 

पति के निधन से टूट गई नीतू

नीतू कपूर (Neetu Kapoor) एवं ऋषि कपूर (Rishi Kapoor) लगभग 40 सालों तक एक-दूसरे के साथ रहे। इन दोनों की प्रेम कहानी आज के युवाओं के लिए किसी प्रेरणा से कम नहीं है। दोनों ने साथ मिलकर हर सुख-दुख एवं दर्द एक-दूसरे के साथ शेयर किया। लेकिन साल 2020 में एक ऐसा दिन आया जिससे नीतू पूरी तरह से टूट गई।

30 अप्रैल 2020 को ऋषि कपूर नीतू (Neetu Kapoor) को अकेला छोड़कर इस दुनिया से हमेशा के लिए चले गए। ऋषि के जाने का गम नीतू को लम्बे समय तक रहा। वह काफी दिनों तक सदमें में रही। लेकिन समय के साथ उन्होंने खुद को इस गम से बाहर निकाला। और एक बार फिर वह जुग जुग जियो फिल्म नजर आने वाली हैं। 

Similar News