मौनी रॉय ने पसंद कर लिया है अपना दूल्हा, जल्द ले सकती है सात फेरे

बॉलीवुड की खूबसूरत एक्ट्रेस मौनी रॉय (Mouni Roy) ने अपने लिए दुल्हा पसंद कर लिया है। जिससे वह जल्द ही सात फेरे ले सकती है।

Update: 2021-10-01 17:18 GMT

मौनी रॉय ने पसंद कर लिया है अपना दूल्हा, जल्द ले सकती है सात फेरे

मुंबई। बॉलीवुड की खूबसूरत एक्ट्रेस मौनी रॉय (Mouni Roy) ने अपने लिए दुल्हा पसंद कर लिया है। जिससे वह जल्द ही सात फेरे ले सकती है। चर्चा है कि सिने जगत की यह खूबसूरत अदाकारा एक बिजनेसमैन के साथ सात फेरे लेने वाली हैं और इस बात का खुलासा खुद उनके भाई विद्युत रॉयसरकार ने किया है।

सूरज नाम्बियार से शादी करेंगी मौनी रॉय

बॉलीवुड एक्ट्रेस मौनी रॉय (Bollywood Actress Mouni Roy Marriage) बिजनेसमैन सूरज नाम्बियार (Suraj Nambiar) के साथ शादी के बंधन में बंधने वाली हैं। खबरें हैं कि जनवरी 2022 में मौनी मिस से मिसेज हो जाएंगी। सूरज नाम्बियार के साथ मौनी रॉय की डेटिंग की खबरें लंबे वक्त से आ रही हैं। सूरज दुबई बेस्ड बिजनसमैन हैं। दोनों को कई बार साथ देखा गया है। मौनी के कजन विद्युत ने अपने होम टाउन कूच बिहार के एक न्यूज पेपर को जानकारी दी है।

बताया गया है कि मौनी राय और सूरज नाम्बियार की शादी जनवरी 2020 में होगी, जबकि शादी की रस्में दुबई या इटली में होंगी। साथ ही कूच बिहार में रिसेप्शन होगा। विद्युत रॉयसरकार ने बताया कि वह और उनका परिवार भी शादी में शामिल होगा।

छोटे पर्दे से की थी शुरूआत

खूबसूरत एक्ट्रेस मौनी रॉय, अयान मुखर्जी की फिल्म 'ब्रह्मास्त्र' में नजर आएंगी। इस फिल्म में मौनी निगेटिव रोल निभा रही हैं। मौनी रॉय की इस फिल्म में अमिताभ बच्चन, रणबीर कपूर और आलिया भट्ट लीड रोल में हैं। मौनी रॉय ने टीवी इंडस्ट्री से अपने करियर की शुरुआत की थी. वे कई हिट शोज कर चुकी हैं। मौनी को सीरियल नागिन से लाइमलाइट मिली है। इससे पहले वे देवों के देव महादेव, क्योंकि सास भी कभी बहू थी जैसे शो में दिखीं है।

Tags:    

Similar News