जानिए शाहरुख खान ने ऐसा क्यों कहा, कि मैं फिल्मे करना छोड़ दूंगा
जानिए शाहरुख खान ने ऐसा क्यों कहा कि मैं फिल्मे करना छोड़ दूंगा बॉलीवुड एक्टर शाहरुख खान और उनकी वाइफ गौरी खान की लव स्टोरी के बारे में
जानिए शाहरुख खान ने ऐसा क्यों कहा, कि मैं फिल्मे करना छोड़ दूंगा
बॉलीवुड एक्टर शाहरुख खान और उनकी वाइफ गौरी खान की लव स्टोरी के बारे में सब जानते हैं. दोनों की शादी के इतने सालों बाद भी यह दोनों बॉलीवुड के आइडियल कपल माने जाते हैं. दरअसल कुछ दिनों पहले सोशल मीडिया पर कपिल शर्मा के शो का एक वीडियो वायरल हो रहा है, इसमें कपिल अपने शो पर शाहरुख से उनकी वाइफ गौरी से जुड़ा एक मजेदार सवाल पूछते हैं, शाहरुख के मुंह से जवाब सुनकर हर कोई देखता रह जाता है, चलिए आपको बताते हैं क्या था माजरा...
इस वीडियो में कपिल शर्मा के साथ बॉलीवुड के किंग शाहरुख खान नजर आ रहे हैं. दरअसल, यह वीडियो साल 2017 का है, जब शाहरुख खान अपनी फिल्म 'रईस' का प्रमोशन करने कपिल शर्मा के कॉमेडी शो 'द कपिल शर्मा शो' पर आए थे. इस थ्रो बैक वीडियो में कपिल शर्मा शाहरुख से पूछते हैं कि अगर आप कभी कोई रोमांटिक सीन शूट कर रहे हों और अचानक से इस बीच में आपकी पत्नी गौरी खान आ जाएं तो आप क्या करोगे ? कैसे इस सिचुएशन को फेस करोगे. इसके जवाब में शाहरुख ने जो उत्तर दिया वह सुनकर वहां मौजूद ऑडियंस भी शाहरुख की हाजिरजवाबी की कायल हो गई, सबने शाहरुख की तारीफ की.
सावधान ! क्या आप भी फोटो एडिटिंग ऐप यूज करते हैं, गूगल ने हटाया इन 29 फोटो एडिटिंग एप्स को, जानिए कारण
कपिल के इस सवाल के जवाब में शाहरुख कहते हैं कि, 'ऐसे जो भी रोमांटिक सीन्स मुझे शूट करने होते हैं तो मैं उन्हें आउटडोर शूट (इंडिया से बाहर) करता हूं, यानी मैं भारत में कभी भी ऐसे सीन नहीं करता हूं.' कपिल शर्मा और शाहरुख खान का यह वीडियो सोशल मीडिया पर फैंस के बीच तेजी से वायरल हो रहा है. शाहरुख खान का वीडियो में जवाब सुनने के बाद दर्शकों की हंसी छूट जाती है और एकबार फिर किंग खान सबका दिल जीतने में कामयाब रहते हैं.
एक इंटरव्यू में शाहरुख खान ने बताया था, 'मेरे जीवन में मेरी पत्नी सबसे पहले आती है और मैं आपको यह बता सकता हूं कि अगर कभी भी मुझे अपने करियर और गौरी के बीच चुनना पड़ा, तो मैं फिल्में छोड़ दूंगा
ख़बरों की अपडेट्स पाने के लिए हमसे सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर भी जुड़ें: Facebook, Twitter, WhatsApp, Telegram, Google News, Instagram