ख़ुशी कपूर ने बोनी कपूर की फोटो शेयर करते हुए कहा- 'मै हमेशा से ही पापा की फेवरेट रही हूं', फिर कुछ ऐसा आया सौतेले भाई- बहनों का रिएक्शन

बोनी कपूर की बेटी ख़ुशी कपूर फिल्मो की दुनिया में जल्द ही कदम रखने वाली है.

Update: 2021-11-15 16:15 GMT

bony_kapoor_arjun_kapoor 

बॉलीवुड की बेहद खूबसूरत और मशहूर अभिनेत्री श्रीदेवी को कौन नहीं जानता, उनके पति फिल्म निर्माता बोनी कपूर और इनकी बेटी खुशी कपूर भले ही फिल्मी दुनिया दूरी रखती है, लेकिन कभी-कभी वह अपने अंदाज को लेकर सुर्ख़ियों में आ जाती है।इन दिनों खुशी कपूर की बड़ी बहन जाह्नवी कपूर के साथ दुबई में वेकेशन पर है, लेकिन इस दौरान वह सोशल मीडिया के माध्यम से अपने फैंस और परिवार से भी जुड़ी रही ,अभी हाल में ही उन्होंने एक तस्वीर अपने पिता बोनी कपूर के संग अपने इंस्टाग्राम पर शेयर की जिसकी वजह से वह चर्चा में रही।

खुशी कपूर में पिता को फोटो शेयर करते हुए लिखा

खुशी कपूर की शेयर की गई तस्वीरों में सबसे ज्यादा ध्यान लोगों का उनके कैप्शन और उनके कैप्शन पर उनके सौतेले भाई बहनों में अर्जुन कपूर अंशुला कपूर के रिएक्शन ने यूजर्स का ध्यान खींचा है। खुशी कपूर ने अपने पिता बोनी कपूर के संग फोटो शेयर करते हुए लिखा "हमेशा से ही पापा की फेवरेट रही हूं"उनकी इस पोस्ट पर भला अर्जुन कपूर और अंशुला कपूर कमेंट करने से कैसे पीछे रहते।



कैसा रहा अर्जुन कपूर और अंशुला का रिएक्शन

जहां अर्जुन कपूर आइ रोल इमोजी शेयर करके खुशी कपूर की तस्वीर पर अपना रिएक्शन दिया, तो वही अंशुला कपूर ने भी लिखा, "अब तुम शर्मिंदा इंसान को और भी अधिक शर्मिंदा कर रही हो" खुशी कपूर की पोस्ट की गई ।इस तस्वीर को अब तक 10 हजार से भी ज्यादा लोग लाइक्स कर चुके हैं । इसके साथ ही यूज़र इनकी इस पोस्ट पर बढ़-चढ़कर कमेंट कर रहे है।गौरतलब है कि श्रीदेवी के निधन हो जाने के बाद से ही खुशी और जाह्नवी की उनके सौतेले भाई- बहनों अंशुला और अर्जुन कपूर से पहले की अपेक्षा अच्छी बॉन्डिंग हो गई है।

अर्जुन कपूर कपूर की सौतेले बहनों के प्रति बॉन्डिंग

श्री देवी के निधन हो जाने के बाद से ही अर्जुन कपूर ने ना केवल ,जाह्नवी कपूर और खुशी कपूर का बखूबी ध्यान रखा, बल्कि पुरानी सभी कड़वाहट भी बुला दी ।हालांकि अभी भी उनके बीच सब चीज नॉर्मल नहीं हुई है। इसका जिक्र खुद अर्जुन कपूर में अपने दिए गए एक इंटरव्यू में किया था। उनका कहना था कि वह अभी एक दूसरे को समझने की कोशिश में लगे हुए हैं।

परफेक्ट फैमिली को लेकर अर्जुन कपूर की राय

इस बारे में अर्जुन कपूर मानना है," कि अगर मैं कहूं कि हम परफेक्ट परिवार से हैं, तो यह सरासर गलत होगा ।हम अभी भी अलग-अलग परिवार से है, जो कि एक दूसरे के साथ तालमेल बैठाने की कोशिश कर रहे हैं। हम जब भी एक दूसरे के साथ समय बिताते हैं ,तो खूब सारी मस्ती करते हैं ,लेकिन सच यह भी है कि हम एक नहीं है। ऐसा परफेक्ट हो ही नहीं सकता क्योंकि हम अभी भी चीजों को ढूंढने की कोशिश में लगे हुए हैं।

Article By: Monika Tripathi 

Tags:    

Similar News