Kartik Aryan ने खरीदी करोड़ों की कार, शोरूम में फूटा गुब्बारा तो एक्टर की हालत हुई खराब

बाॅलीवुड एक्टर कार्तिक आर्यन (Kartik Aryan) की बीते दिनों कोरोना रिपोर्ट निगेटिव आई है। जिसकी जानकारी खुद उन्होंने एक तस्वीर साझा करके दी हैं। साथ ही उन्होंने बताया कि वह अब जल्द ही काम पर लौेंटेंगे। अब हाल ही में कार्तिक ने एक वीडियो सोशल मीडिया में साझा किया है।

Update: 2021-04-06 16:45 GMT

बाॅलीवुड एक्टर कार्तिक आर्यन (Kartik Aryan) की बीते दिनों कोरोना रिपोर्ट निगेटिव आई है। जिसकी जानकारी खुद उन्होंने एक तस्वीर साझा करके दी हैं। साथ ही उन्होंने बताया कि वह अब जल्द ही काम पर लौेंटेंगे। अब हाल ही में कार्तिक ने एक वीडियो सोशल मीडिया में साझा किया है।

जिसमें वह एक बेहतरीन कार के पास खड़े फोटोशन सेशन करा रहे हैं। खबरों की माने तो कार्तिक की यह न्यू कार हैं जिसे उन्होंने खुद खरीदी हैं। कार के साथ का वीडियो कार्तिक आर्यन सोशल मीडिया में शेयर किया है। जिसे लोग खूब पसंद कर रहे है। 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by KARTIK AARYAN (@kartikaaryan)

जब सख्ते में आए कार्तिक

वीडियो में कार के समीप खड़े होकर कार्तिक फोटोशन ही करा ही रहे थे कि तभी पीछे से कुछ गुब्बारे फटते हैं। जिससे एक्टर की पूरी तरह से हालत खराब हो जाती हैं। जो वीडियो में साफ देखा जा सकता हैं। एक्टर की हालत तो ऐसी हो गई थी कि वह गिरते-गिरते बचे। कार्तिक की न्यू कार यह वीडियो सोशल मीडिया में तेजी से वायरल हो रहा है। जिसे लोग खूब पसंद कर रहे हैं। 

 

महंगी कार की सवारी करेंगे कार्तिक

मीडिया रिपोर्ट की माने तो कार्तिक ने जो कार खरीदी है वह चमचमाती लैम्बोर्गिनी कार है। जिसका कलर ब्लैक हैं। खबरों की माने तो लैम्बोर्गिनी कार की कीमत साढ़े 3 करोड़ से लेकर साढ़े 4 करोड़ के आसपास हो सकती है। कार्तिक ने नई कार के साथ वीडियो को साझा करते हुए लिखा कि मैं शायद नई कार के लिए बना ही नहीं। तो वहीं कार्तिक ढेर सारे फैंस उन्हें बधाई दे रहे हैं। कार्तिक की को-स्टार रह चुकी भूमि पेंडनेकर ने कमेंट करते हुए लिखा कि तुम खुद एक महंगे चीज हो। इसके अलावा कई अन्य सेलीब्रिटियों ने भी कार्तिक को बधाई दी है। 

Similar News