Kartik Aaryan के नाना का निधन, तस्वीर शेयर कर एक्टर ने लिखी यह बात

बाॅलीवुड एक्टर कार्तिक आर्यन (Kartik Aaryan) के नाना का निधन हो गया है। जिसकी जानकारी खुद एक्टर ने एक तस्वीर पोस्ट करके दी हैं। तस्वीर में कार्तिक बेहद क्यूट नजर आ रहे हैं और वह नाना के गोंद में बैठे हुए हैं।

Update: 2021-07-12 13:50 GMT

बाॅलीवुड एक्टर कार्तिक आर्यन (Kartik Aaryan) के नाना का निधन हो गया है। जिसकी जानकारी खुद एक्टर ने एक तस्वीर पोस्ट करके दी हैं। तस्वीर में कार्तिक बेहद क्यूट नजर आ रहे हैं और वह नाना के गोंद में बैठे हुए हैं। तस्वीर शेयर करते हुए कार्तिक ने लिखा कि उम्मीद करता हूं कि किसी दिन मुझमें भी आप जैसा स्वैग होगा। RIP नानू। कार्तिक की पोस्ट पर बाॅलीवुड के कई दिग्गज सितारे अपनी श्रद्धांजलि दे रहे हैं।

बता दें कि बीते दिनों अनन्या पाण्डेय की दादी का निधन हो गया था। इस दौरान अनन्या भावुक नजर आई थी। अनन्या की दादी 85 साल की थी। अनन्या के दादी के निधन पर बाॅलीवुड के कई दिग्गज सितारे उनके घर पहुंचे थे। जहां अनन्या के परिवार को सांत्वना देते हुए उन्हें श्रद्धांजलि दी थी।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by KARTIK AARYAN (@kartikaaryan)

कार्तिक इन फिल्मों में आएंगे नजर

कार्तिक आर्यन (Kartik Aaryan) जल्द ही कई फिल्मों में नजर आने वाले हैं। जिसमें लव आजकल 2 शामिल हैं। इस फिल्म में कार्तिक के साथ सारा अली खान नजर आएंगी। इसके अलावा कार्तिक भुल भुलैया 2 में भी नजर आएंगे। इन दो फिल्मों के साथ ही कार्तिक धमाका एवं सत्यनारायण की कथा फिल्म में भी नजर आएंगे। हालांकि सत्यनारायण की कथा फिल्म के टाइटल को लेकर बीते दिनों कुछ विरोध भी देखने को मिला था। जिसके बाद मेकर्स ने फिल्म के टाइटल को बदलने की बात कही थी।

इसके अलावा कार्तिक (Kartik Aaryan) एवं दीपिका पादुकोण की भी जोड़ी जल्द बन सकती है। सूत्रों की माने तो दोनों दोनों सितारे हाल ही में संजयलीला भंसाली के घर में नजर आए थे। ऐसे में यह कयास लगाया जा रहा है कि जल्द ही कार्तिक एवं दीपिका की जोड़ी किसी फिल्म में बनती दिखेगी। जिसे फैंस देखने के लिए काफी उत्साहित हैं। 

Similar News