करीना कपूर ने शेयर की आमिर खान की तस्वीर, लिखा- हैप्पी बर्थडे मेरे लाल...

आमिर खान (Aamir Khan) आज अपना 56वां जन्मदिन सेलीब्रेट कर रहे हैं। इस मौके पर उन्हें बाॅलीवुड के ढेर सारे सेलेब्स जन्मदिन की बधाईयां दे रहे है। ऐसे में करीना कपूर ने भी आमिर की एक तस्वीर शेयर की है और उन्हें जन्मदिन की बधाई दी हैं। करीना ने आमिर (Aamir Khan) की जो तस्वीर शेयर की है वह उनकी अपकमिंग फिल्म लाल सिंह चड्ढा की हैं।

Update: 2021-03-14 17:02 GMT

तस्वीर में आमिर (Aamir Khan) पंजाबी लुक में नजर आ रहे हैं। वह तस्वीर में लम्बी दाढ़ी, सिर पर पगड़ी बांधे हुए हैं। उनकी इस तस्वीर को करीना के फैंस खूब पसंद कर रहे है। तस्वीर शेयर करते हुए करीना ने लिखा कि हैप्पी बर्थडे मेरे लाल..। आगे उन्होंने दिल की इमोजी को शेयर किया है। फिर लिखती है कि तुम्हारे जैसा कोई दूसरा नहीं होगा। इस हीरे जैसी फिल्म में तुमने जो प्रदर्शन किया है उसे मैं दर्शकों को देखने के लिए इंतजार नहीं कर पा रहीं हूं।

बता दें कि आमिर खान (Aamir Khan) स्टारर फिल्म लाल सिंह चड्ढा में करीना कपूर भी उनके अपोजिट नजर आएगी। फिल्म की शूटिंग साल 2020 में ही आमिर ने पूरी कर ली थी। जिसकी एक तस्वीर शेयर करके करीना ने दी थी। करीना आमिर के साथ इससे पहले भी कई फिल्मों में नजर आ चुकी हैं। करीना एवं आमिर की जोड़ी को फैंस ने खूब पसंद किया है।

फिल्म थ्रीईडियट सुपर-डुपर हिट साबित हुई थी। तो वहीं लाल सिंह चड्ढा के फिल्म से एक बार फिर से आमिर (Aamir Khan) एवं करीना की जोड़ी धमाल मचाने जा रही है। हालांकि यह फिल्म कब तक रिलीज होगी अभी डेट सामने नहीं आई हैं। फिलहाल आज 14 मार्च को आमिर खान अपना 56वां जन्मदिन सेलीब्रेट कर रहे हैं। 

Similar News