शाहिद नहीं, Kareena Kapoor का 13 साल की उम्र में इस शख्स से था अफेयर, कहा- वह हमेशा मेरे साथ...

सैफ अली खान से शादी करने से पहले करीना कपूर (Kareena Kapoor) शाहिद कपूर के साथ रिलेशन में थी। यह बात तो सभी जानते हैं। लेकिन करीना कपूर का पहला प्यार शाहिद कपूर नहीं बल्कि कोई और शख्स था।

Update: 2021-09-21 17:15 GMT

मुंबई. सैफ अली खान (Saif Ali Khan) से शादी करने से पहले करीना कपूर (Kareena Kapoor) शाहिद कपूर के साथ रिलेशन में थी। यह बात तो सभी जानते हैं। लेकिन करीना कपूर का पहला प्यार शाहिद कपूर नहीं बल्कि कोई और शख्स था। इस बात का खुलासा स्वयं करीना कपूर ने एक इंटरव्यू के दौरान किया था। 

यह था करीना का पहला प्यार

करीना कपूर (Kareena Kapoor) ने एक इंटरव्यू के दौरान बताया था कि पहली बार वह 13 साल की उम्र में एक शख्स पर दिल हार बैठी थी। उनका पहला प्यार कोई और नहीं बल्कि फिल्ममेकर पहलाज निहलानी के बेटे विक्की निहलानी थें।


करीना कपूर और उनके पति सैफ अली खान


 


करीना (Kareena Kapoor) ने इंटरव्यू के दौरान कहा कि विक्की और मैं सोलमेट हैं। वह हमेशा मेरे साथ खड़ा रहता था। विक्की मेरा पहला प्यार है। जब मैं 13 साल की थी तब हमारा अफेयर चला था। आगे करीना ने कहा था फिलहाल हम भविष्य की ओर अपना ध्यान लगा रखे हैं। लेकिन इतना जरूर है कि हम साथ हैं।

बताते चले कि विक्की ने फिल्म आज के शहंशाह में काम किया। 43 साल की उम्र में बीमारी की वजह से उनकी पत्नी का निधन हो गया था। विक्की ने एक इटैलियन लड़की से शादी की थी। तो वहीं करीना (Kareena Kapoor) ने साल 2012 में सैफ अली खान संग शादी की। इस शादी से उन्हें साल 2016 में पहले बेटे के रूप में तैमूर अली खान हुआ। फिलहाल करीना अब दूसरे बेटे की मां बन चुकी हैं। बीते दिनों करीना ने दूसरे बेटे की तस्वीर एवं उसका नाम सार्वजनिक किया था। 

Tags:    

Similar News