Kangna ने शेयर की थलाइवी फिल्म का टीजर, इस तारीख को रिलीज होगी फिल्म

कंगना रनौत (Kangna Ranaut) ने हाल ही में सोशल मीडिया में अपनी अपकमिंग फिल्म थलाइवी (Thalaivi Movie) का एक टीजर वीडियो शेयर किया है। वीडियो में यह बताया गया है कि यह फिल्म कब रिलीज होगी। एक्ट्रेस द्वारा शेयर किए गए टीजर वीडियो की शुरूआत व्हाइस ओव्हर से होती है।

Update: 2021-02-24 23:10 GMT

 

कंगना रनौत (Kangna Ranaut) ने हाल ही में सोशल मीडिया में अपनी अपकमिंग फिल्म थलाइवी (Thalaivi Movie) का एक टीजर वीडियो शेयर किया है। वीडियो में यह बताया गया है कि यह फिल्म कब रिलीज होगी। एक्ट्रेस द्वारा शेयर किए गए टीजर वीडियो की शुरूआत व्हाइस ओव्हर से होती है।
जिसमें कहा जाता है कि फिल्मों में आई तो सिनेमा की तस्वीर बदल दी, पाॅलिटिक्स में आई तो तमिलनाडू की तकदीर बदल दी। अपनी कहानी लिखकर वह इतिहास बन गई। करोड़ों का नसीब बदलकर वह थलाइवी बन गई। कंगना ने वीडियो को शेयर करते हुए लिखा कि जया अम्मा की बर्थ एनिवर्सरी पर, उनकी कहानी का साक्षी बनिए। बताते चले कि कंगना रनौत की फिल्म थलाइवी फिल्म 23 अप्रैल 2021 को सिनेमा घरों में रिलीज की जाएगी। यह एक बायोपिक फिल्म है। जो तमिलनाडू की पूर्व सीएम एवं एक्ट्रेस जयललिता की बायोपिक है।

कंगना ने जयललिता के किरदार में खुद को फिट बैठाने के लिए अपना 20 किलो वजन बढ़ाया था। जिसकी जानकारी उन्होंने खुद एक इंटरव्यू के दौरान दी थी। हालांकि फिल्म की शूटिंग कम्पलीट होने के बाद कंगना ने दोबारा से अपना वजह घटाया है। फिल्म थलाइवी में कंगना के अलावा प्रकाश राज, अरविंद स्वामी, जीशू सेन गुप्ता अहम किरदार में नजर आएंगे। कंगना ने जब इस फिल्म की शूटिंग कम्पलीट की थी तो इसकी जानकारी उन्होंने अपने सोशल मीडिया एकाउंट से शेयर की थी। इन दिनों कंगना धाकड़ फिल्मों की शूटिंग में बिजी हैं। जिसे लेकर वह सुर्खियों में बनी रहती हैं। बीते दिनों फिल्म धाकड़ के कई पोस्टर एवं तस्वीरें सामने आई थी।

जिसमें कंगना रनौत फाईटिंग करती हुई नजर आई थी। फिल्मों के अलावा कंगना रनौत बाॅलीवुड की ऐसी अभिनेत्री है जो सोशल मीडिया में सबसे ज्यादा एक्टिव रहती है। वह हर सामाजिक मुद्दों पर अपनी बात रखती रहती हैं। बीते साल कंगना रनौत अपने ट्वीट से जमकर सुर्खियों में रही। इस दौरान उन्हें कई विवादों का भी सामना करना पड़ा था। फिलहाल वह अपनी अपकमिंग फिल्म थलाइवी को लेकर सुर्खियों में हैं।

Shiridevi के स्टारडम के आगे कभी समान खुद को फील करते थे इनसिक्योर, खुद किया था खुलासा

Pooja Bhatt ने कभी ब्वाॅयफ्रेंड के खातिर ठुकरा दी थी पिता Mahesh Bhatt की फिल्म, लिपलाॅप पिक को लेकर जमकर हुआ था विवाद

शिल्पा ने पहली बार 22 साल की उम्र में खो दी थी वर्जिनिटी, इस स्टार के प्यार में बुरी तरह थी पागल

Similar News