जाॅन अब्राहम, इमरान हाशमी स्टारर फिल्म का कल जारी होगा टीजर, 19 मार्च को रिलीज होगी फिल्म

John Abraham, Imraan Hashami Movie Saga Teaser tomorrow out : जाॅन अब्राहम (John Abraham) एवं इमरान हाशमी (Imran Hashami) स्टारर फिल्म सागा (Saga Movie) का टीजर कल जारी किया जाएगा।

Update: 2021-02-23 13:47 GMT

John Abraham, Imraan Hashami Movie Saga Teaser tomorrow out : जाॅन अब्राहम (John Abraham) एवं इमरान हाशमी (Imran Hashami) स्टारर फिल्म सागा (Saga Movie) का टीजर कल जारी किया जाएगा। यह फिल्म अगले माह यानी कि 19 मार्च को सिनेमा घरों में रिलीज की जाएगी। जिसकी जानकारी हाल ही में एक पोस्ट शेयर करके जाॅन अब्राहम ने दी हैं। 

मुम्बई। बाॅलीवुड के एक्शन स्टार जाॅन अब्राहम इस साल कई फिल्मों से धमाल मचाने वाले हैं। हाल ही उन्होंने अपनी अपकमिंग फिल्म सागा को लेकर एक पोस्ट किया हैं। जिसमें उन्होंने बताया कि 24 फरवरी को उनकी फिल्म सागा का टीजर जारी किया जाएगा। फिल्म सागा 19 मार्च को सिनेमा घरों में रिलीज की जाएगी।

इस फिल्म में जाॅन अब्राहम, इमरान हाशमी, सुनील शेट्टी, काजल अग्रवाल, प्रतीक बब्बर, रोहित राॅय, महेश मांझरेकर, गुलशन ग्रोवर जैसे बड़े स्टार लीड रोल में नजर आएगे। यह फिल्म एक गैंगस्टर की कहानी पर बेस्ड होगी। फिल्म का एक पोस्टर जाॅन ने शेयर किया हैं। जिसमें वह पीठ दिखाते हुए हाथों में गन थामे हुए नजर आ रहे हैं। फिल्म को निर्देशित संजय गुप्ता ने किया हैं। जबकि यह फिल्म गुलशन कुमार के टी-सिरीज बैनर तले रिलीज की जाएगी। 

जाॅन अब्राहम की इस फिल्म के अलावा इस साल सत्यमेव जयते2 फिल्म भी रिलीज की जाएगी। बताते चले कि साल 2020 कोरोना के नाम रहा। जिस कारण कई फिल्मों की रिलीज रूकी हुई थी। अब सिनेमा हाल पूरी तरह से खुल चुके हैं लिहाजा फिल्मों की धड़ाधड़ रिलीज डेट सामने आ रही हैं। फिल्मों के टीजर जारी हो रहे हैं। और फिल्मों की रिलीज डेट सामने आनी शुरू हो गई हैं। ऐसे में जाॅन अब्राहम कल अपनी फिल्म सागा के टीजर जारी करेंगे। 
जब सास एवं बीवी ट्वींकल के लिए अक्षय को बनना पड़ा था स्टाइलिश, एक्टर ने ऐसे किया था खुलासा

Ritesh Deshmukh शेयर किया हैप्पी मैरिड लाइफ मंत्र, कहा-कभी एक-दूसरे के सम्मान की नहीं करते हदें पार

64MP क्वाड कैमरा, 7000MAH बैटरी से लैस Samsung Galaxy F62 की सेल शुरू, मिल रहा भारी डिस्काउंट

Similar News