14 साल बाद इरफ़ान खान की आखिरी पिक्चर रिलीज होने वाली है, शूटिंग में वो मरते-मरते बचे थे

Irfan khan's Last Film: पिछले साल 29 अप्रेल को इरफ़ान ने इस दुनिया को अलविदा कह दिया था और इसी के साथ इस दुनिया ने एक बेहतरीन कलाकार को खो दिया था

Update: 2021-12-29 10:45 GMT

Irfan khan's Last Film: बॉलीवुड के सबसे उम्दा एक्टर इरफ़ान खान ने 29 अप्रेल 2020 को इस दुनिया को अलविदा कह दिया था, उनके जाने का ग़म उनके फैंस को आज भी सताता है, वो सिर्फ एक आर्टिस्ट नहीं बल्कि नेक और अच्छी सोच रखने वाले इंसान थे, एक्टिंग के मामले में उनके सामने शायद ही कोई और टक्कर देने वाला था। 


अब 14 साल बाद इरफ़ान खान की एक फिल्म रिलीज होने वाली है, ये खबर सुनते ही उनके फैंस में दुःख भी है और ख़ुशी भी, ख़ुशी इस बात की है कि फैंस एक बार फिर इरफान को नई फिल्म में देख पाएंगे और दुःख इसका है कि इरफ़ान इस दुनिया में नहीं हैं। 

कौन सी फिल्म रिलीज होने वाली है 

14 साल पहले इरफ़ान खान ने 'मर्डर एट तीसरी मंजिल 302' में काम किया था जिसे नवनीत बाज सैनी ने निर्देशित किया था, कई कारणों की वजह से ये फिल्म रिलीज नहीं होने पाई लेकिन अब ये फिल्म सिनेमाहॉल्स में रिलीज होने वाली है, इस फिल्म में इरफ़ान के साथ रणवीर शैरी, लकी अली, दिलीप शॉ जैसे उम्दा कलाकार नज़र आएंगे। 

इस फिल्म की शूटिंग में मरते-मरते बचे थे इरफ़ान 

जब इरफ़ान खान "मर्डर एट तीसरी मंजिल 302" की शूटिंग कर रहे थे उस दौरन उनके साथ एक गंभीर हादसा हो गया था, ईश्वर की कृपा से वो मरते-मरते बचे थे। फिल्म के डायरेक्टर एक गाने को फिल्माने के लिए समंदर में जाना चाहते थे, शाम का वक़्त था ज्वार भाटा आने की आशंका थी,इसके बावजूद डायरेक्टर इरफान और लकी अली को बोट में बैठाया और समंदर में शूटिंग करने के लिए चले गए। जैसे ही शूटिंग की तैयरी शुरू की गई वैसे ही मौसम खराब होने लगा, बोट का इंजन जवाब दे गया, बोट में बैठे  डरने लगे, अब बीच समंदर से वो कैसे बच कर निकल सकते थे। जब काफी समय बीत गया और बोट वापस नहीं आई तो सब चिंतित हो गए। बाद में पटाया रेस्क्यू टीम ने उनकी बोट को देख लिया और सभी को बहार लेकर आ गए। 

मर्डर एट तीसरी मंजिल 302 कब रिलीज होगी (Murder At Teesri Majzil 302 Release Date)

मर्डर एट तीसरी मंजिल 302 इस साल के  अंतिम दिन यानि के 31 दिसंबर 2021 को रिलीज होगी, इसे इरफ़ान के फैंस Zee 5 पर देख सकेंगे 


Tags:    

Similar News