दिल तो पागल है फिल्म में करिश्मा वाला किरदार जूही को हुआ था ऑफर, माधुरी के चलते जूही ने छोड़ दी थी फिल्म, जानिए वजह
जूही चावला (Juhi Chawla) आज फिल्मों से दूर हैं। वह अपने फैमिली लाइफ में बिजी हैं। लेकिन एक समय जूही चावला बाॅलीवुड की टाॅप एक्ट्रेस हुआ करती थी। उन्होंने अपने करियर में कई सुपरहिट फिल्में दी हैं। एक दौर ऐसा भी था जब फिल्मों में उनके मन मुताबिक रोल नहीं मिलता था वह फिल्में रिजेक्ट कर देती थी।
जूही चावला (Juhi Chawla) आज फिल्मों से दूर हैं। वह अपने फैमिली लाइफ में बिजी हैं। लेकिन एक समय जूही चावला बाॅलीवुड की टाॅप एक्ट्रेस हुआ करती थी। उन्होंने अपने करियर में कई सुपरहिट फिल्में दी हैं। एक दौर ऐसा भी था जब फिल्मों में उनके मन मुताबिक रोल नहीं मिलता था वह फिल्में रिजेक्ट कर देती थी। ऐसा ही एक वाक्या फिल्म दिल तो पागल है फिल्म के दौरान हुआ था। इस फिल्म में माधुरी दीक्षित, करिश्मा कपूर, शाहरूख खान, अक्षय कुमार लीड रोल में नजर आए थे। लेकिन क्या आप जानते हैं करिश्मा कपूर वाला रोल सबसे पहले जूही (Juhi Chawla) को ऑफर किया गया था। नहीं तो चलिए जानते हैं।
दरअसल सोशल मीडिया में जूही चावला (Juhi chawla) का एक इंटरव्यू इस समय तेजी से वायरल हो रहा हैं। वायरल हो रहे वीडियो में एक्ट्रेस तब्बू भी जूही के साथ बैठी हुई हैं। जहां जूही अपने करियर को लेकर ढेर सारी बातें करती हुई नजर आ रही हैं। इस दौरान जूही बताती है कि उन्होंने बाॅलीवुड में कई स्टारों का करियर बनाया हैं। क्योंकि उन्होंने जो फिल्में रिजेक्ट की थी बाद में वहीं फिल्म हिट साबित हुई थी। दिल तो पागल है फिल्म का किस्सा बताते हुए जूही कहती है कि करिश्मा वाला किरदार पहले उन्हें ऑफर किया गया था। लेकिन उन्होंने इस रोल को करने से मना कर दिया था। जूही (Juhi chawla) का कहना था कि अगर उन्हें माधुरी वाला किरदार मिलता तो वह इस फिल्म को करती, लेकिन माधुरी सामने उन्हें सेकण्ड लीड एक्ट्रेस का रोल दिया जा रहा था।
जिसके चलते उन्होंने इस फिल्म को रिजेक्ट कर दिया। आगे जब उनसे माधुरी के रिश्तें पर बात की जाती है तो जूही कहती है कि अब तो हम जब मिलते हैं तो खूब प्यार से एवं गले भी मिलते हैं। कुल मिलाकर जूही की बातों से साफ होता है कि 90 के दौर में माधुरी एवं उनके बीच करियर को लेकर जमकर तनातनी चलती थी। हालांकि दोनों ही 90 की दौर की टाॅप एक्ट्रेस में शुमार थी। लिहाजा दोनों के बीच रोल को भी तनातनी चलना भी लाजमी हैं।
शाहरूख को बनाया स्टार
जूही (Juhi chawla) से जब आगे इस इंटरव्यू में पूछा गया कि आपकी शाहरूख खान के साथ स्टोरी काफी इंट्रेस्टिंग हैं। तब उन्होंने राजू बन गया जेंटल मैन फिल्म का एक किस्सा बताया। जूही बताती है कि फिल्म के प्रोड्यूसर राजू वासवानी थे। उन्होंने फिल्म को लेकर बड़ी-बड़ी बातें की। कहा तुम्हारा हीरो फौजी में आता हैं। बड़ा फेमस है वो और बिल्कुल आमिर खान की तरह लगता हैं। जूही बताती है कि मैं भी उस समय नई थी। लिहाजा उनके बताए अनुसार मेरे मन में एक गुड लुकिंग जैसा फेस बैठ गया। मैंने सोचा चाॅकलेटी जैसा हीरो आमिर की तरह होगा। तो मैंने कहा हां.. हां.. मैं पिक्चर करूंगी, क्यों नहीं करूंगी। जूही आगे बताती है जब मैं सेट पर गई।
जहां पहली बार शाहरूख को देखा। उन्होंने बोला ये हीरो हैं तुम्हारा। जूही कहती कि मैं शाहरूख को पहली बार देखकर शाॅक्ड रह गई। शाहरूख उस समय पतले से, दुबले से ब्राउन कलर के थे। बाल उनके सिर तक आते थे। जूही कहती है कि मैंने प्रोड्यूसर को बुलाया और कहा ये हीरो हैं। किस एंगल से बताओ आमिर खान लगता हैं। आगे वह कहती है कि ये मेरे साथ धोखा हो गया। लेकिन मैंने फिल्म साइन कर ली थी तो करनी पड़ी। मगर देखों उसको भी मैंने स्टार बना दिया। जूही (Juhi chawla) की यह बातें सुनकर सभी हंसने लगते हैं। बताते चले कि जूही एवं शाहरूख की जोड़ी एक समय पर्दे पर खूब हिट रही। दोनों ने एकसाथ कई फिल्मों में काम किया हैं।
परिणीति चोपड़ा इस स्टार की है दीवानी, 18 साल की उम्र कर चुकी है पहला किस
Akshay की Atrangi Re तो अमिताभ की Jhund फिल्म की आई रिलीज डेट, इस दिन होगी रिलीज