Priyanka Chopra के 39वें बर्थडे पर पति निक जोनस ने गिफ्ट महंगी रेड वाइन, जानिए कीमत

सिने जगत की पॉपुलर एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) ने बीते दिनों अपना 39वां जन्मदिन सेलीब्रेट किया। इस दौरान हॉलीवुड एवं बॉलीवुड के दिग्गज कलाकारों ने उन्हें बधाई दी।

Update: 2021-07-20 12:42 GMT

नई दिल्ली। सिने जगत की पॉपुलर एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) ने बीते दिनों अपना 39वां जन्मदिन सेलीब्रेट किया। इस दौरान हॉलीवुड एवं बॉलीवुड के दिग्गज कलाकारों ने उन्हें बधाई दी। बर्थडे पर उन्हें खास गिफ्ट भी मिले। प्रियंका के पति निक जोनस ने भी उन्हें खास अंदाज में बर्थडे विश किया। इस दौरान उन्होंने पत्नी प्रियंका को एक खास गिफ्ट भी दिया। जिसकी तस्वीरें अब एक्ट्रेस ने सोशल मीडिया में शेयर की है। जो जमकर सुर्खियां बटोर रही हैं।

पति से मिला यह महंगा तोहफा

मीडिया रिपोर्ट्स की माने तो प्रियंका (Priyanka Chopra) को बर्थडे पर निक जोनस ने एक रेड वाइन गिफ्ट की है। जिसकी तस्वीरें खुद एक्ट्रेस ने सोशल मीडिया में शेयर की हैं। तस्वीर में एक गिलास भी नजर आ रही हैं। तस्वीर को प्रियंका ने निक जोनस को टैग किया है। साथ ही लिखा कि यू यानी कि तुम। आगे एक्ट्रेस ने रेड वाइन की इमोजी भी शेयर की है। प्रियंका इन सब एक्टिविटी से साफ होता है कि पति द्वारा दिया गया गिफ्ट उन्हें बेहद पसंद आया हैं। अब रेड वाइन की तस्वीरें जमकर वायरल हो रही हैं।

लाखों में है कीमत

रिपोर्ट्स की माने तो प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) को पति निक जोनस ने जो रेड वाइन गिफ्ट की है। उसकी कीमत लाखों में है। यह रेड वाइन 1982 की चेटो माउटन रोथ्सचाइल्ड एक शराब है। जो एक बोतल में तकरीबन 750 मिली लीटर आती हैं। इसकी कीमत लगभग 131,375 रूपए है। बता दें कि प्रियंका चोपड़ा इस जन्मदिन के मौके पर अमेरिका के बजाय लंदन में थी। जहां वह ‘टेक्सट फॉर यू‘ फिल्म की शूटिंग में बिजी है। 

Similar News