मां की नजरों से छिपकर नोरा फतेही बंद कमरे में करती थी यह काम, एक दिन पकड़ी गई रंगेहाथ, फिर...

नई दिल्ली। बॉलीवुड में नोरा फतेही (Nora Fatehi) शानदार डांस के लिए जानी जाती हैं। उनके डांस मूव्स के दुनियाभर में लोग दीवाने हैं। लेकिन एक्ट्रेस के परिजनों को उनका डांस बिल्कुल पसंद नहीं था।

Update: 2021-07-18 20:41 GMT

नई दिल्ली। बॉलीवुड में नोरा फतेही (Nora Fatehi) शानदार डांस के लिए जानी जाती हैं। उनके डांस मूव्स के दुनियाभर में लोग दीवाने हैं। लेकिन एक्ट्रेस के परिजनों को उनका डांस बिल्कुल पसंद नहीं था। वह घरवालों से छिपकर डांस करती थी। एक दिन उनकी मां ने उन्हें रंगेहाथों पकड़ लिया। बचपन के इस किस्से को नोरा फतेही ने द कपिल शर्मा शो में शेयर किया। जो काफी सुर्खियों में रहा था।

शो में नोरा फतेही (Nora Fatehi) ने बताया कि उनके परिजनों को उनका डांस करना बिल्कुल पसंद नहीं था। जब वह डांस करती थी तो उन्हें जमकर डांट-फटकार लगाई जाती थी। बावजूद इसके वह डांस करना नहीं छोड़ी। परिजनों को उनका डांस पसंद न होने के चलते वह कमरे में छिपकर डांस की प्रैक्टिस किया करती थी। एक दिन उनकी मां ने उन्हें रंगेहाथ डांस करते हुए पकड़ लिया। इसके बाद उन्हें बुरी तरह से डांटा। 

दरवाजा लॉक करना गई थी भूल

नोरा फतेही (Nora Fatehi) ने बताया कि परिजनों के डर के मारे वह बंद कमरे में डांस करती थी। लेकिन एक दिन वह कमरे का दरवाजा लॉक करना भूल गई। तभी उनकी मां कमरे में आ गई। मां पूछने लगी कि ये क्या कर रही हो। मां को कमरे में पाकर नोरा घबरा जाती हैं। लिहाजा झूठ बोलते हुए वह कहती है कि मैं मेकअप तैयार कर रही थी। चेहरे में पसीना देखकर मां ने पूछ लिया कि तुम्हारे शरीर में इतना पसीना क्यों। क्या कर रही थी, डांस कर रही थी। नोरा बताती है कि मां की यह बात सुनकर वह चुपचाप खड़ी रही। थोड़ी देर बाद मां कमरे से बाहर चली गई।

 

थप्पड़ दिखाकर डाराया

नोरा (Nora Fatehi) बताती है कि मां मुझे डांट-फटकार कर बाहर चली गई। इसके बाद मैं पुनः डांस करने लगी। इतने में मां दोबारा आ जाती हैं। वह मुझे डांस करते हुए रंगेहाथ पकड़ लेती हैं। फिर मुझे थप्पड़ दिखाकर डराती हैं कि तुमने अगर दोबारा डांस किया तो तुम्हारी खैर नहीं। नोरा की यह बातें सुनकर शो में मौजूद लोग व कपिल शर्मा जमकर हंसते हैं। बता दें कि नोरा फतेही जल्द ही अजय देवगन के साथ फिल्म ‘भुज द प्राइड ऑफ इंडिया में नजर आने वाली हैं। फिल्म का टीजर हाल ही में रिलीज किया गया है। जिसे लोगों द्वारा खूब पसंद किया गया है। फिल्म में नोरा का लुक भी सामने आया हैं। जिसमें वह शानदार किरदार में नजर आई थी। 

Similar News