Happy Holi 2021 : रंगों की दुकान पर कुछ यूं सारा लगाए ठुमके, तो संजय दत्त ने फैमिली के साथ तस्वीर शेयर कर दी बधाई

Happy Holi 2021 :  रंगों के पर्व होली की आज चारों ओर धूम हैं। सभी इस पर्व को अपने-अपने तरीके से इंज्वाॅय कर रहे हैं। कोई बाॅलीवुड गानों पर झूमकर इस पर्व को मना रहा है तो कोई सूखे रंगों के बीच इस पर्व को सेलीब्रेट कर रहा हैं। ऐसे में बाॅलीवुड एक्ट्रेस सारा अली खान का एक वीडियो इन दिनों सुर्खियों में हैं। वीडियो में सारा रंगों के दुकान में खड़ी हुई और फिल्मी गीत पर जमकर डांस परफार्म करती हुई नजर आ रही हैं।

Update: 2021-03-29 10:04 GMT

इस दौरान सारा काफी हैप्पी नजर आ रही है। वीडियो को शेयर करते हुए सारा ने सभी को रंगों के पर्व होली की ढेर सारी बधाईया दी हैं। सारा के इस वीडियो सोशल मीडिया में खूब पसंद किया जा रहा हैं। वीडियो में सारा शानदार डांस करती हुई नजर आ रही हैं। साथ ही सभी से सेफ्टी होली खेलने की बात भी कहती हुई नजर आ रही हैं। सारा के इस टेडीशनल लुक को लोग जमकर पसंद कर रहे हैं और रिप्लाई में एक्ट्रेस को भी इस पर्व की बधाई दे रहे हैं।

संजय दत्त ने शेयर की फैमिली पिक

बाॅलीवुड सुपरस्टार संजय दत्त ने भी अपने फैमिली पिक शेयर करके सभी को इस पर्व की बधाई दिए हैं। तस्वीर में संजय दत्त की पत्नी मान्यता दत्त एवं उनके दोनों छोटे बच्चे नजर आ रहे हैं। सभी के चेहरों में रंग-गुलाल लगा हुआ है और सभी व्हाइट आउटफिट में नजर आ रहे हैं। तस्वीर को शेयर करते हुए संजय दत्त ने लिखा कि होली पर्व की सभी को ढेर सारी बंधाईयां।

बता दें कि संजय दत्त सोशल मीडिया में कुछ खास एक्टिव नहीं रहते हैं, लेकिन वह हर पर्व एवं त्यौहर की बधाईयां देना अपने फैंस को नहीं चूकते हैं। संजय दत्त की यह तस्वीर सोशल मीडिया में तेजी से वायरल हो रही हैं। उनके फैमिली लुक को उनके चहेते फैंस खूब पसंद कर रहे हैं। 

Similar News