Happy Birthday Renee Sen : सुष्मिता सेन ने तस्वीर शेयर कर बेटी को दी जन्मदिन की शुभकामनाएं

बॉलीवुड एक्ट्रेस सुष्मिता सेन (Sushmita Sen) की बेटी रिनी सेन आज अपना 22वां जन्मदिन सेलीब्रेट कर रही हैं।

Update: 2021-09-04 03:49 GMT

सुष्मिता सेन एंड रेनी सेन फोटो  क्रेडिट - इंस्टाग्राम 

मुम्बई। बॉलीवुड की टॉप एक्ट्रेस सुष्मिता सेन (Sushmita Sen) आज अपनी बेटी रिनी सेन का 22वां बर्थडे सेलीब्रेट कर रही हैं। इस मौके पर उन्होंने सोशल मीडिया इंस्ताग्राम में बेटी की कुछ तस्वीरें शेयर की और उन्हें बर्थडे विश किया। सुष्मिता द्वारा शेयर की गई रिनी (Renee Sen) की यह तस्वीर सोशल मीडिया में तेजी से वायरल हो रही हैं। तस्वीर शेयर करते हुए सुष्मिता ने ढेर सारी बातें लिखी हैं।

Full View

सुष्मिता सेन ने बेटी रिनी (Renee Sen) की एक नहीं बल्कि दो तस्वीरें शेयर की हैं। पहली तस्वीर में रिनी एकदम शांत नजर आ रही है। जबकि दूसरी तस्वीर में वह बेहद खुश हैं। तस्वीरों में रिनी आंखों में चश्मा एवं घुंघरालों बालों को खुला छोड़ रखा है। जिसमें वह बेहद खूबसूरत नजर आ रही हैं। तस्वीर को शेयर करते हुए सुष्मिता ने लिखा कि मेरा पहला प्यार रिनी (Renee Sen) आज 22 साल की हो गई हैं। वह इतनी बड़ी कब हो गई पता नहीं चला। आगे एक्ट्रेस लिखती हैं कि रिनी तुम्हें जन्मदिन की ढेर सारी शुभकामनाएं। सुष्मिता लिखती है कि आपके मां होने का दो दशक बीत गए। वास्तव में यह किसी आशिर्वाद से कम नहीं हैं।

सुष्मिता (Sushmita Sen) द्वारा शेयर की गई बेटी रिनी की यह तस्वीरें सोशल मीडिया में तेजी से वायरल हो रही हैं। जिसमें एक्ट्रेस के ढेर सारे फैंस उन्हें बधाई दे रहे हैं। बताते चले कि सुष्मिता फिल्मों की फेमस एक्ट्रेस हैं। हाल ही वह एक वेब सिरीज में नजर आई थी। जिसमें उनके अभिनय को लोगों ने खूब पसंद किया था। वेब सिरीज के अलावा सुष्मिता अब तक कई फिल्मों में शानदार अभिनय करती हुई नजर आ चुकी हैं। फिल्मों के अलावा सुष्मिता अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में बनी रहती हैं। सुष्मिता 

Full View
(Sushmita Sen) अक्सर अपने बॉयफ्रेंड रोहमान शाल के साथ स्पॉट की जाती रही हैं। बता दें कि 45 वर्षीय एक्ट्रेस सुष्मिता सेन ने अब शादी नहीं की है। उन्होंने दो बच्चों को गोंद ले रखा हैं। जिनकी वह बड़े अच्छे से देखभाल करती हैं। आज वह अपनी बेटी रिनी सेन का बर्थडे सेलीब्रेट कर रही हैं। इस मौके पर वह जमकर सुर्खियों हैं।
Tags:    

Similar News