Happy Birthday Randheer Kapoor : जब करिश्मा एवं करीना को अभिनेत्री न बनाने को लेकर रणधीर ने बना ली थी पत्नी से दूरी, फिर…

Randheer Kapoor का आज जन्मदिन हैं। उनका जन्म 15 फरवरी 1947 को राज कपूर के बेटे के रूप में हुआ। रणधीर कपूर (Randheer Kapoor) ने अपना

Update: 2021-02-16 06:48 GMT

Happy Birthday Randheer Kapoor : जब करिश्मा एवं करीना को अभिनेत्री न बनाने को लेकर रणधीर ने बना ली थी पत्नी से दूरी, फिर…

Randheer Kapoor का आज जन्मदिन हैं। उनका जन्म 15 फरवरी 1947 को राज कपूर के बेटे के रूप में हुआ। रणधीर कपूर (Randheer Kapoor) ने अपना फिल्म सफर चाइल्ड आर्टिस्ट के रूप में श्री 420 फिल्म से शुरू किया। रणधीर कपूर की लव स्टोरी काफी फिल्मी हैं। उन्होंने बबीता से शादी की थी। इस शादी से उन्हें दो बेटियां हुई। करीना कपूर एवं करिश्मा कपूर। कहा जाता है कि रणधीर कपूर अपनी बेटियों को अभिनेत्री नहीं बनना चाहते थे। लेकिन उनकी पत्नी बबीता बेटियों को अभिनेत्री बनाना चाहते थे। जिसके चलते बबीता ने रणधीर से दूरियां बना ली थी।

रणधीर कपूर ने फिल्मों में बतौर मुख्य कलाकार डेब्यु किया था। उन्होंने अपने करियर में कई फिल्में की। रणधीर की पहली फिल्म कल आज और कल थी। इसी फिल्म में रणधीर की अपोजिट बबीता नजर आई थी। इसी फिल्म से दोनों के बीच प्यार पनपा और फिर बात शादी तक जा पहुंची। लेकिन इस शादी के लिए उन्हें काफी मशक्कत करनी पड़ी। कारण था रणधीर कपूर जहां एक पंजाबी परिवार से ताल्लुक रखते थे तो वहीं बबीता सिंधी परिवार से तल्लुक रखती थी। ऐसे में दोनों के परिवार के इस शादी को लेकर तैयार नहीं थे। कहा तो यह भी जाता था कि कपूर खानदान में उस समय किसी अभिनेत्री से शादी करना अपराध माना जाता था।

शादी से पहले Priyanka Chopra कराती थी पति Nick Jonas की जासूसी, हुआ बड़ा खुलासा…

जब रणधीर ने बबीता से शादी का जिक्र अपने पिता से किया तो उन्होंने इसके लिए साफ इंकार कर दिया। बावजूद इसके रणधीर बबीता को छोड़ने के लिए तैयार नहीं थे। रणधीर के पिता का कहना था कि वह बबीता को अपनी फिल्म में हिरोइन बना सकते हैं, लेकिन बहूं नहीं। लेकिन कहा जाता है कि रणधीर कपूर के पिता राजकपूर एक शर्त पर शादी करने को तैयार हुए थे। शर्त यह थी कि उन्हें फिल्मों में काम करना छोड़ना पड़ेगा। बाद में रणधीर एवं बबीता की शादी बड़े धूमधाम से हुई।

Shahid Kapoor से ब्रेकअप के 13 साल बाद Kareena Kapoor ने खोला चौका देने वाला राज…

इस शादी में कई दिग्गज सितारे शामिल हुए। शादी के कुछ सालों बाद करिश्मा एवं करीना का जन्म हुआ। खबरों की माने तो रणधीर कपूर अपनी बेटियों को अभिनेत्री नहीं बनना चाहते थे, लेकिन बबीता उन्हें अभिनेत्री बनना चाहती थी। इसी वजह से के चलते वह पति से अलग हो गई थी। बेटियों के करियर सवारने के लिए वह पति रणधीर से तकरीबन 19 साल अलग रही। साल 2007 में रणधीर एवं बबीता फिर एक हुए। रणधीर ने अपने करियर में ढेर सारी सुपरहिट फिल्में दी। जिसमें हमराही, लफंगे, पोंगा पंडित जैसी कई फिल्में शामिल हैं।

नोरा फतेही कभी करती थी इस शख्स से बेइंतहा मोहब्बत, मिला था प्यार में धोखा, आज करती है पहचानने से इंकार

गोविंदा ने दी वरूण धवन एवं नताशा को शादी की बधाई, शादी में नहीं हुए थे शामिल

valentine week 2021 special : Deepika एवं रणवीर सिंह इस किसिंग को शूट करते समय हो गए थे बेकाबू, इसी सीन बढ़ी थी दोनों की नजदीकियां

Similar News