Happy Birthday Ajay Devgan : अजय देवगन की वजह से आज तक कुंवारी हैं तब्बू, RRR फिल्म का आज जारी First Look

Happy Birthday Ajay Devgan :  अजय देवगन बाॅलीवुड के सुपरस्टार हैं। उन्होंने अपने करियर में हर तरह के किरदार निभाए हैं। पहली ही फिल्म से अजय देवगन (Ajay Devgan) ने एक्शन हीरो की छवि इंडस्ट्री में बना ली थी। लेकिन क्या आप जानते हैं कि एक इंटरव्यू के दौरान तब्बू ने कहा था कि अजय देवगन की वजह से वह आज तक कुंवारी नहीं हैं तो चलिए जानते हैं। 

Update: 2021-04-02 09:44 GMT

Happy Birthday Ajay Devgan :  अजय देवगन बाॅलीवुड के सुपरस्टार हैं। उन्होंने अपने करियर में हर तरह के किरदार निभाए हैं। पहली ही फिल्म से अजय देवगन (Ajay Devgan) ने एक्शन हीरो की छवि इंडस्ट्री में बना ली थी। लेकिन क्या आप जानते हैं कि एक इंटरव्यू के दौरान तब्बू ने कहा था कि अजय देवगन की वजह से वह आज तक कुंवारी नहीं हैं तो चलिए जानते हैं। 

अजय देवगन तब्बू

अजय देवगन (Ajay Devgan) एवं तब्बू दोनों अच्छे दोस्त हैं। दोनों की जोड़ी को आॅन स्क्रीन काफी पसंद किया गया। दोनों ही सितारों ने एक साथ कई फिल्में की हैं। तब्बू की पहली फिल्म विजयपथ थी। इस फिल्म का गाना रूक जाना काफी पाॅपुलर हुआ था। इस फिल्म के बाद अजय देगवन एवं तब्बू एकसाथ सालों बाद फिल्म दृश्यम में एकसाथ नजर आए थे। इस फिल्म के अलावा तब्बू एवं अजय गोलमाल-4 एवं दे दे प्यार जैसी फिल्म में भी एकसाथ नजर आ चुके हैं।


अजय देवगन की वजह हूं कुंवारी

साल 2017 में एक इंटरव्यू के दौरान तब्बू ने कहा था कि अजय देवगन (Ajay Devgan) की वजह से वह आज तक कुंवारी हैं। जब वह युवा थे तो उनके कजन एवं अजय दोनों के बीच गहरी दोस्ती थी। जब कोई लड़का उनसे बातचीत करने की कोशिश करता था तो वह उन्हें पीटने लगते थे। इसी वजह से वह आज तक कुंवारी हैं। आगे तब्बू ने कहा था कि अजय देवगन को इसके लिए पछतावा होना चाहिए। उन्हें मेरे लिए लड़का ढूढ़ना चाहिए।

RRR का Firts Look आज होगा जारी

अजय देवगन (Ajay Devgan Today Celebrate 52th Birthday ) 2 अप्रैल 2021 को अपना 52वां जन्मदिन सेलीब्रेट करेंगे। इन दिनों अजय देवगन अपनी अपकमिंग फिल्म आरआरआर को लेकर सुर्खियों में है। खबर है कि आज फिल्म आरआरआर से अजय देवगन का फस्र्ट लुक रिवील किया जाएगा। जिसकी जानकारी खुद अजय देवगन ने एक पोस्ट शेयर करके दी हैं। बता दें कि आलिया भट्ट, रामचरण, एनटीआर आदि स्टारों का फिल्म से पहला लुक जारी किया जा चुका हैं। आज अजय देवगन का पहला लुक रिवील किया जाएगा। फिल्म आरआरआर एक बिग बजट की मूवी हैं। जिसे निर्देशित बाहुबली फेम एसएस राजामौली कर रहे है। 

Similar News