आज जीवित होते तो 35 के होते, मां की यादो में बसे बेटे का जन्मदिन 21 को
हर मां की यादों में उसका हर बच्चा होता है। लेकिन जो बच्चा साथ न हो उसकी याद भी ज्यादा आती हैं। हम बात कर रहे मशहूर फिल्म अभिनेता सुशांत
आज जीवित होते तो 35 के होते, मां की यादो में बसे बेटे का जन्मदिन 21 को
मुंबई। हर मां की यादों में उसका हर बच्चा होता है। लेकिन जो बच्चा साथ न हो उसकी याद भी ज्यादा आती हैं। हम बात कर रहे मशहूर फिल्म अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की। जो अब इस दुनिया में नही हैं। जिनकी अभी हाल के दिनों में आत्महत्या या हत्या पर जांच चल रही है। इनका निधन 14 जून 2020 को हो गया। सुशांत सिंह राजपूत का 21 जनवरी जन्म का दिन है। इनका जन्म पटना में 21 जनवरी 1986 को हुआ था।
बच्चे बडे होते है तो वह कई बार अपना जन्मदिन मां, बाप, भई, बहन, रिस्तेदार के बगैर ही मनाते हैं। लेकिन इनके पास न रहने के बाद भी ज्यादा नहीं अखरता। सुशांत सिंह राजपूत इस पहले जन्मदिन में जब वह इस दुनिया में नही हैं। लोगो को बहुत अखरेगा।
सलमान से पहले इन्हें सुरक्षा देते थे बाॅडीगार्ड शेरा, 24 सालों से भाई की कर रहे सुरक्षा, इतने करोड़ सालाना लेते हैं सैलरी
एक उभतरे कलाकार के असमय चले जाने से बालीवुड में उनकी कमी महशूस की जा रही है। वही उनके चाहने वाले, उनके रिस्तेदार, उनके दोस्त सभी को आज का दिन 21 जनवरी काटने को दौड़ेगा। वही सबसे बुरा हाल तो उस मां का होगा जिसने कितने देवी देवताओं के चैखअ को चूमने के बाद इस कलेजे के टुकडे को जन्म देकर अपने खून से सींचकर बड़ा किया।
आयुष्मान खुराना के लिए पत्नी ताहिरा हैं काफी लकी, शादी होते ही ऐसे बदली किस्मत
वही उस पिता को जिसने अपने बुढापे का सहारा छिन गया है। वह सारे सपने जो एक पिता अपने बेटे से पूरा होते हुए देखना चाहता है। वही उन बहनों का क्या जिनका इकलौता भाई अब कभी हांथ बढ़ाकर यह नही कहेगा कि आज रक्षाबंधन है बहन हमारी कलाई खाली है इसमें राखी बांध दो। तीन बहनों के बीच में इकलौता भाई सुशांत सिंह राजपूत को उसके जन्म वाले दिन याद कर बहनों का कलेजा फट जायेगा।
सुशांत सिंह राजपूत ने टीवी तथा फिल्मी दुनिया में कम समय में काम कर खूब नाम कमाया। अगर सुशांत आज जिंदा होते तो वह अपना 35वां जन्मदिन मना रहे होते। इनकी काम करने की ललक और लगन लोगों को सदैव याद आती रहेगी।