सुगंधा मिश्रा एवं संकेत भोसले के बीच हुई जमकर लड़ाई, वीडियो वायरल!

सिंगर एवं काॅमेडियन सुगंधा मिश्रा व पति संकेत भोसले के बीच जर्बदस्त लड़ाई हुई है। जिसका एक वीडियो सोशल मीडिया में तेजी से वायरल हो रहा हैं। वायरल हो रहे वीडियो को देखकर सुगंधा के फैंस इसमें जमकर रिएक्शन दे रहे हैं।

Update: 2021-06-26 15:25 GMT

सिंगर एवं काॅमेडियन सुगंधा मिश्रा व पति संकेत भोसले के बीच जर्बदस्त लड़ाई हुई है। जिसका एक वीडियो सोशल मीडिया में तेजी से वायरल हो रहा हैं। वायरल हो रहे वीडियो को देखकर सुगंधा के फैंस इसमें जमकर रिएक्शन दे रहे हैं।

बताते चले कि सुगंधा ने लगभग 2 महीने पहले संकेत भोसले के साथ धूमधाम से शादी की थी। शादी के दौरान दोनों सितारे जमकर सुर्खियों में रहे थे। अब जब शादी के दो महीने बीत चुके हैं। ऐसे में दोनों सितारे अपने एक वीडियो को लेकर जमकर सुर्खियों में बने हुए हैं।

बेहद फनी है वीडियो

सुगंधा एवं पति संकेत के बीच वायरल हो रहे झगड़े का वीडियो बेहद फनी हैं। वीडियो में सुगंधा पति से कहती है कि जब अक्ल बट रही थी तब तुम कहां थे। जवाब में पति कहते है कि मैं तुम्हारे साथ 7 फेरे ले रहा था। पति का जवाब सुनकर सुगंधा काफी झल्लाते हुए नजर आती हैं। आग वह फोन उठाकर बात करने लगती हैं।

 

काॅमेडियन का यह वीडियो तेजी से सोशल मीडिया में वायरल हो रहा हैं। वीडियो को देखकर उनके फैंस जमकर रिएक्शन दे रहे हैं। हर कोई उनके सुगंधा एवं संकेत की काॅमेडी की जमकर तारीफ कर रहा हैं। वीडियो को खुद सुगंधा ने अपने सोशल मीडिया एकाउंट से शेयर किया है। बताते चले कि इस तरह के कई फनी एवं मजेदार वीडियो सुगंधा द्वारा अक्सर सोशल मीडिया में शेयर किए जाते हैं। जिसे लोग खूब पसंद करते हैं।

Similar News