डासिंग क्वीन Nora Fatehi ग्लोइंग स्किन एवं खुद को फिट रखने डेली करती है ये एक काम

Nora Fatehi को बाॅलीवुड इंडस्ट्री का डासिंग क्वीन कहा जाता हैं। क्योंकि उन्होंने अपने बेहतरीन डांस मूव्स से दुनियाभर के लोगों को दीवाना बनाया है।

Update: 2021-07-31 21:24 GMT

Nora Fatehi को बाॅलीवुड इंडस्ट्री का डासिंग क्वीन कहा जाता हैं। क्योंकि उन्होंने अपने बेहतरीन डांस मूव्स से दुनियाभर के लोगों को दीवाना बनाया है। शानदार डांस के साथ ही वह ग्लोइंग स्किन एवं फिट बाॅडी के लिए भी फेमस हैं। ऐसे में कई लोग उनके इस सीक्रेट को जरूर जानना चाहेंगे।

मुम्बई। नोरा फतेही (Nora Fatehi) को फैंस कई नामों से पुकारते हैं। कोई उन्हें दिलबर गर्ल कहता है, तो कोई उन्हें साकी-साकी एक्ट्रेस। नोरा ने अपने बेहतरीन डांस से दुनियाभर लोगों को दीवाना बनाया हैं। फिल्मों में बैली डांस के लिए फेमस नोरा फतेही अपने शानदार डांस मूव्स से अब तक कई गानों को यागदार बना चुकी हैं। वह अपने बेहतरीन डांस के अलावा ग्लोइंग स्किन एवं फिट बाॅडी को लेकर भी चर्चा में बनी रहती हैं। कनाडा के मोरक्को शहर से ताल्लुक रखने वाली नोरा फतेही 29 साल की हो चुकी हैं। उनके इंस्ताग्राम में 30 मिलियन से ज्यादा फालोवर हैं।

फिट रखने करती है यह काम

नोरा फतेही (Nora Fatehi)  की फिटनेस को देखकर कई लोग यह सोचते होंगे कि अन्य एक्ट्रेसों की तरह वह खुद को फिट रखने घंटों जिम में पसीना बहाती होगी। अगर आप भी ऐसा सोचते हैं तो आप बिल्कुल गलत सोचते हैं। क्योंकि नोरा ऐसा बिल्कुल भी नहीं करती हैं। मीडिया रिपोर्ट्स की माने तो नोरा खुद को फिट रखने के लिए रोज एक काम करती हैं। वह है डांस। नोरा (Nora Fatehi) की डांस के प्रति गहरी दीवानगी हैं। यही दीवानगी उन्हें फिट रखने में मदद करती हैं। डांस के अलावा नोरा अपने डाइट का भी खास ख्याल रखती हैं। एक्ट्रेस का कहना है कि वह क्रेविंग से बचती नहीं है, उनके जी में जो जाता है वह खा लेती हैं, लेकिन लिमिट में। 

नोरा फतेही (Nora Fatehi) के अपकमिंग प्रोजेक्ट की बात करें तो वह जल्द ही ‘भुज द प्राइड आॅफ इंडिया‘ फिल्म में नजर आने वाली हैं। निर्देशक अभिषेक दुधैया की यह फिल्म 1971 भारत-पाक युद्ध पर बेस्ड हैं। जिसमें प्रमुख रूप से अजय देवगन, संजय दत्त, सोनाक्षी सिन्हा, शरद केलकर, नोरा फतेही नजर आने वाली हैं। यह फिल्म 13 अगस्त को ओटीटी प्लेटफार्म पर रिलीज होगी। 

Similar News