मरजावां फिल्म एक्ट्रेस Tara Sutaria हुई कोरोना पाॅजिटिव, अब तक ये सितारे हुए कोरोना पाॅजिटिव
Corona Positive Bollywood Celebrity : कोरोना ने फिर से अपना कहर बरपाना शुरू कर दिया हैं। इस वायरस के केसों में आए दिन बढ़ोत्तरी हो रही हैं। जिसके कारण कई जगह लाॅकडाउन जैसी स्थितियां निर्मित होनी शुरू हो गई हैं। वैक्सीन भले ही मार्केट में आ चुकी हैं। लेकिन अभी इसका खतरा कम नहीं हुआ हैं। इस वायरस से बचने के लिए पूरी तरह से ऐहतियात बतरने की जरूरत हैं।

हाल ही में बाॅलीवुड के कई सेलेब्स इस वायरस की चपेट में आ चुके हैं। मरजावां फिल्म एक्ट्रेस तारा सुतारिया (Tara Sutaria) भी कोरोना पाॅजिटिव पाई गई हैं। जिसके चलते वह खुद को होम क्वारंटाइन कर ली हैं। बता दें कि तारा सुतारिया अब तक कई फिल्मों में नजर आ चुकी हैं। जिसमें स्टूडेंट आफ द ईयर, स्टूडेंट आफ द ईयर 2, मरजावां जैसी फिल्म शामिल हैं। तारा ने हाल ही में फिल्म तड़प (Tadap Movie) की शूटिंग को पूरा किया हैं। इस फिल्म में वह सुनील शेट्टी के बेटे अहान शेट्टी के साथ नजर आने वाली हैं। अहान की यह डेब्यु फिल्म हैं। जबकि तारा सुतारिया इससे पहले कई फिल्मों का हिस्सा रह चुकी हैं।
ये सेलेब्स हुए कोरोना के शिकार
साल 2021 में अब तक बाॅलीवुड के कई दिग्गज सितारे कोरोना वारयस के शिकार हो चुके है। जिसमें रणवीर कपूर का नाम सबसे पहले आता हैं। फिलहाल वह होम क्वारंटाइन पर हैं। इसी तरह संजय लीला भंसाली भी कोरोना पाॅजिटिव पाए गए हैं। वह भी डाॅक्टरों की सलाह पर उचित इलाज ले रहे हैं। मनोज वाजपेयी भी बीते दिनों कोरोना के शिकार हो चुके हैं। आशीष विद्यार्थी 90 के दशक के बाॅलीवुड फिल्मों के सबसे खतरनाक विलेन में से एक थे। फिलहाल वह फिल्मों से दूर है।
लेकिन वह भी बीते दिनों कोरोना के शिकार हो चुके हैं। जिसकी जानकारी उन्होंने खुद एक पोस्ट करके दी थी। साथ ही उन्होंने यह भी कहा था कि बीते दिनों अब तक उनके टच में जितने भी लोग आए हैं वह अपना टेस्ट जरूर करा लें। गली ब्वाॅय एक्टर सिद्धांत चतुर्वेदी भी इस वायरस से नहीं बच सके है। फिलहाल वह होम क्वारंटाइन में हैं। तो वहीं तारा सुतारिया भी अब कोरोना की जद में आ चुकी हैं।