Chehre Movie Teaser Out : हमारी अदालतों में जस्टिस नहीं जजमेंट होता हैं, इंसाफ नहीं फैसला होता है, 3 घंटे में मिले 5 लाख व्यूज

Chehre Movie Teaser Out : अमिताभ बच्चन (Amitabh Bachchan)  एवं इमरान हाशमी (Imran Hashami) स्टारर फिल्म चेहरे काफी दिनों से सुर्खियों में बनी हुई थी। इस फिल्म को लेकर अमिताभ एवं इमरान के फैंस खासा उत्साहित थे। लिहाजा आज फिल्म का टीजर जारी किया गया। जिसे खूब देखा जा रहा हैं।

Update: 2021-03-18 16:15 GMT

Chehre Movie Teaser Out : अमिताभ बच्चन (Amitabh Bachchan)  एवं इमरान हाशमी (Imran Hashami) स्टारर फिल्म चेहरे काफी दिनों से सुर्खियों में बनी हुई थी। इस फिल्म को लेकर अमिताभ एवं इमरान के फैंस खासा उत्साहित थे। लिहाजा आज फिल्म का टीजर जारी किया गया। जिसे खूब देखा जा रहा हैं।

इमरान एवं अमिताभ की जोड़ी को फैंस बेस्ट जोड़ी बता रहे हैं। 3 घंटे पहले जारी हुए टीजर को अब तक लगभग 5 लाख व्यूज मिल चुके है। चेहरे फिल्म के टीजर की शुरूआत अमिताभ बच्चन के डायलाॅग से होती हैं। जिसमें कहा जाता है कि अगर आप में से किसी ने अपराध किया हो तो बहुत सम्हल कर यहां से गुजरिएगा। क्योंकि ये खेल किसी के साथ भी खेला जा सकता हैं। इसी तरह एक और डायलाॅग है जो लोगों द्वारा खूब पसंद किया जा रहा हैं। जिसमें अमिताभ कहते है कि हमारी अदालतों में जस्टिस नहीं जजमेंट होता है। इंसाफ नहीं फैसला होता हैं। 

रिया को लेकर यह खबर हुई थी वायरल

चेहरे फिल्म (Chehre Movie) का टीजर आने से पहले फिल्म के जुड़े कई पोस्टर सामने आ चुके हैं। सभी पोस्टर में इमरान हासमी एवं अमिताभ बच्चन ही नजर आए। लेकिन आज जब टीजर जारी हुआ तो उसमें रिया चक्रवर्ती की भी झलक देखने को मिली। जिससे यह साफ हो गया है कि फिल्म में रिया चक्रवर्ती (Rhea chakraborty) हैं। दरअसल जब बीते दिनों फिल्म के पोस्टर सामने आए और इन पोस्टरों में रिया नहीं दिखी तो यह कयास लगाए जाने लगे कि फिल्म से रिया को निकाल दिया गया हैं। जिसकी खबरें भी खूब सुर्खियों में रही। लेकिन टीजर जारी होते ही कयासों का दौर पूरी तरह से सामाप्त हो चुका हैं।

बताते चले कि रिया चक्रवर्ती (Rhea chakraborty) दिवंगत एक्टर सुशांत सिंह राजपूत (Sushant Singh Rajput) की मौत के बाद सबके निशाने पर थी। उन्हें बाॅलीवुड में एक लम्बे समय तक ट्रोल होना पड़ा था। बाद में उनका नाम ड्रग्स मामले में भी जुड़ा। रिया का भारी विरोध के बाद आॅडियंस यह कयास लगा रहे थे कि फिल्म चेहरे से रिया (Rhea chakraborty) का पत्ता साफ हो गया हैं। लेकिन यह खबर मात्र एक अफवाह ही निकली। रिया इस फिल्म में हैं और उनकी यह साल 2020 के बाद पहली फिल्म होगी। 

जब अमृता सिंह से तलाक के बदले सैफ अली खान को 5 करोड़ देते-देते हालत हो गई थी खराब, कहा था मैं कोई शाहरूख नहीं..

Rekha जब बहाना बनाहर शूटिंग के सेट से हो जाया करती थी गायब, जानिए क्या थी वजह

टीवी के पाॅपुलर शो खतरों के खिलाड़ी सीजन 11 में नजर आ सकती है शेफाली जारीवाला!

Similar News