बॉलीवुड की हसीना रिया चक्रवर्ती के साथ जेल में हो रहा अत्याचार, न बेड दिया न तकिया और न ही पंखा, सन्न कर देगी आपको ये खबर
मुंबई. (विपिन तिवारी ) । बहुचर्चित सुशांत सिंह राजपूत सुसाइड केस के ड्रग मामलें में रिया चक्रवर्ती को जेल में है। रिया को बेल नहीं मिली है।अभी वो 14 दिन की न्यायिक हिरासत में हैं। रिया चक्रवर्ती (Rhea Chakraborty) इन दिनों कई दिनों से मुंबई की बायकुला जेल में कैद हैं, उनसे सुशांत सिंह की आत्महत्या तथा ड्रग्स मामले में तेजी से पूछताछ भी की जा रही है। ताजा मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो रिया को ऐसी जेल में रखा गया है। जहां पर ना तो बेड हैं और ना ही कोई पंखा लगा है।
मीडिया रिपोर्ट्स में सूत्रों के हवाले से कहा जा रहा है कि जेल प्रशासन ने रिया चक्रवर्ती को सोने के लिए केवल एक चटाई दी है। इस चटाई के साथ उनको ना तो कई बिस्तर दिया गया है और न ही तकिया। ऐसे में रिया चक्रवर्ती इन दिनों बिना पंखे और तकिए के सो रही हैं।
जब कि इस पूरे मामलें में जेल प्रशासन से पूंछा गया तो उन्होंने कहा हम जल्द ही रिया चक्रवर्ती के लिए पंखे और बेड का इंतजाम कर देंगे लेकिन तब तक बॉलीवुड की इस हसीना को ऐसे ही समय काटना होगा।
रिपोर्ट्स में अधिकारियों के हवाले से कहा जा रहा है कि बाकी कैदियों की तरह ही रिया चक्रवर्ती को खाने के साथ हल्दी वाला दूध दिया जा रहा है ताकि, उनकी इम्यूनिटी बरकरार रहे।
कोरोना वायरस के प्रकोप से बचने के लिए जेल में सभी नियमों का पालन किया जा रहा है।। हालांकि यह मामला कितना सच है। यह जांच का विषय है। रिपोर्ट आने पर हकीकत का पता लगेगी।