बॉलीवुड के शहंशाह अमिताभ बच्चन की तबियत बिगड़ी, सर्जरी होगी, ट्वीट कर दी जानकारी
बॉलीवुड के शहंशाह अमिताभ बच्चन (Bollywood Shahanshah Amitabh Bachchan) को चाहने वालों के लिए एक बुरी खबर आ रही है. उनकी तबियत बिगड़ी हुई है. उनकी सर्जरी होनी है. अमिताभ ने खुद सोशल मीडिया के जरिए इसकी जानकारी दी है. यह जानकारी मिलते ही उनके फैंस उनके स्वास्थ्य को लेकर प्रार्थनाएं करते हुए उनके जल्द ही स्वस्थ होने की दुआएं कर रहें हैं.

अमिताभ बच्चन ने शनिवार रात एक ब्लॉग के जरिए जानकारी दी है कि उनकी सर्जरी होने जा रही है. उन्होंने लिखा है 'मेडिकल कंडीशन, सर्जरी, मैं लिख नहीं सकता'. इतना देखते ही उनके फैंस के बीच बेचैनी बढ़ने लगी है. अब लोग दुआएं मांग रहें हैं. हांलाकि अभी तक यह जानकारी नहीं मिल पाई है कि उनकी सर्जरी कब होनी है, और किस बात की होनी है.
बता दें कि अमिताभ बच्चन अपने ब्लॉग के जरिए डेली रूटीन की जानकारी देते हैं. इससे पहले भी उन्होंने अपने तबियत ठीक नहीं होने के बारे में बताया है. उन्होंने अपने ट्विटर और इंस्टाग्राम अकाउंट पर केवल - !!!!!! ????? लिखा है. इससे पहले उन्होंने एक ट्वीट भी किया था. उन्होंने लिखा, 'कुछ जरूरत से ज्यादा बढ़ गया है, कुछ काटने पर सुधरने वाला है. जीवन काल का कल है ये, कल ही पता चलेगा कैसे रहे वे.'
T 3826 -
— Amitabh Bachchan (@SrBachchan) February 26, 2021
कुछ ज़रूरत से ज़्यादा बढ़ गया है ; कुछ काटने पर सुधरने वाला है ;
जीवन काल का कल है ये , कल ही पता चलेगा कैसे रहे वे
❤️🌹
वर्कफ्रंट की बात करें तो अमिताभ बच्चन की आने वाली फिल्में 'चेहरे', 'झुंड' और 'ब्रह्मास्त्र' है. वहीं कोविड-19 के कारण फिल्म 'झुंड' की रिलीज डेट आगे बढ़ गई है. बिग बी ने मूवी का पोस्टर शेयर कर रिलीज डेट के बारे में बताया है. यह फिल्म 18 जून 2021 को रिलीज होगी.
वहीं उनके फिल्म 'चेहरे' 30 अप्रैल को बड़े पर्दे पर दर्शकों के लिए आने वाली है. इस मूवी में अमिताभ के अलावा इमरान हाशमी, कीर्ति खरबंदा, अन्नू कपूर, रघुवीर यादव है. खास बात यह है कि इस फिल्म में रिया चक्रवर्ती भी है. लेकिन हाल ही में जारी हुए पोस्टर से उन्हें हटा दिया गया है.