35 साल के अर्जुन को 47 की मलाइका कर रही डेट, अपनी उम्र से छोटे अभिषेक के साथ ऐश्वर्या ने रचाई थी शादी
बॉलीबुड (Bollywood News) : फिल्मी कलाकारों ने सदैव ही उम्र और जाति बंधन से मुक्त रह कर जंहा अपने जीवन साथी का चुनाव करते आ रहे है वही इन दिनों 35 साल के अर्जुन कपूर और 47 साल की मलाइका एक दूसरे को डेट करने के चलते सुर्खियों में हैं। दोनों को डेट करते हुए तकरीबन तीन साल हो चुके हैं।
मुंबई : फिल्मी कलाकारों ने सदैव ही उम्र और जाति बंधन से मुक्त रह कर जंहा अपने जीवन साथी का चुनाव करते आ रहे है वही इन दिनों 35 साल के अर्जुन कपूर और 47 साल की मलाइका एक दूसरे को डेट करने के चलते सुर्खियों में हैं। दोनों को डेट करते हुए तकरीबन तीन साल हो चुके हैं।
उम्र में 12 साल छोटे अर्जुन को डेट करने की वजह से मलाइका को लोगो के तरह-तरह के कमेंट का सामना भी करना पड़ा। लेकिन मालइका इसे दूर रह कर तकरीबन तीन साल से दोनों एक दूसरे को डेट कर रहें है।
चर्चा में रहती है अभिषेक-ऐश्वर्या की जोड़ी
अपनी उम्र से तीन वर्ष छोटे अभिषेक बच्चन से ऐश्वर्या राय ने भी शादी किया था। दोनों का दाम्पत्य जीवन अच्छा होने के चलते हमेशा चर्चा में रहता है।
दरअसल अभिषेक ने 20 अप्रैल 2007 को ऐश्वर्या राय से शादी की थी जो कि उम्र में उनसे तीन साल बड़ी हैं। दोनों का प्यार गुरु के सेट्स पर परवान चढ़ा था और फिर कुछ समय की डेटिंग के बाद शादी कर ली थी।
फराह खान से शिरीष 9 वर्ष है छोटे
एडिटर और डायरेक्टर शिरीष कुंदर ने कोरियोग्राफर और डायरेक्टर फराह खान से शादी की थी। शिरीष फराह से 9 साल छोटे हैं। 2004 में उन्होंने पहले रजिस्टर्ड मैरिज की और फिर साउथ इंडियन स्टाइल में शादी और निकाह किया।
प्रियंका से 10 वर्ष छोटे निक
मिस इंडिया रही बॉलीबुड अदाकारा प्रियंका चौपड़ा का दिल भी अपनी उम्र के 10 वर्ष छोटे निक पर आ गया। निक इंटरनेशनल सिंगर है और 2018 में प्रियंका चोपड़ा से शादी कर सबको चौंका दिया था।