शराब पर भाजपा के सुर ही समझ नहीं आते: दिग्विजय सिंह- MP News

शराब से बीते दिनों मुरैना में हुई 24 लोगों की मौत मामले में प्रदेश के पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह ने कहा इसके लिए सरकार जिम्मेदार हैं। शराब को

Update: 2021-02-16 06:47 GMT

शराब पर भाजपा के सुर ही समझ नहीं आते: दिग्विजय सिंह- MP News

शराब से बीते दिनों मुरैना में हुई 24 लोगों की मौत मामले में प्रदेश के पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह ने कहा इसके लिए सरकार जिम्मेदार हैं। शराब को लेकर इनके सुर ही समझ में नहीं आ रहे हैं। उमा भारती शराब बंदी की बात करती है तो शिवराज कहते हैं कि अब और दुकानें शराब की नहीं खुलेगी, तो वहीं प्रदेश के गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा का कहना है कि और शराब दुकानें खोलेंगे। अब ऐसे में किसी बात माने कुछ समझ में नहीं आता हैं। इनका बयान हास्यपद लगता है।

दिविग्जिय सिंह कहते है कि बीते दिनों जो शराब काण्ड हुआ यह किसी से छिपा नहीं हैं। जिसमें 24 लोगों की मौत हो गई। साथ ही कई लोगों की आंखो की रोशनी, किडनी खराब हुई है। इसके अलावा अन्य लोग कई गंभीर बीमारी के चपेट में आ गए हैं। जांच टीम भी आई और चली गई, लेकिन अभी तक किसी दोषी पर निर्णय नहीं हुआ है। शनिवार को दिग्विजय सिंह ग्वालियर पहुंचे।

मेडिकल छात्रों के लिए चिकित्सा शिक्षा छात्र बीमा योजना, 2 लाख का मेडिक्लेम तो 10 लाख का दुर्घटना बीमा : MP NEWS

जहां वह मीडिया से रूबरू होते हुए यह सब बातें कही। आगे उन्होंने कहा कि जिस जहीरीली शराब से मुरैना में बवाल मचा वह कहीं और से नहीं बल्कि सरकार के ही सांठगांठ से जिले में बनने वाली शराब थी। जिसके कारण कई निर्दोष लोगों की मौत हो गई तो कई जीवनभर के लिए गंभीर बीमारी का शिकार हो गए। इन सबके लिए जिम्मेदार सरकार और उनके नुमाइंदे हैं।

राममंदिर पर चंदे क्यो!

दिग्विजय सिंह कहते है राम मंदिर बनाने के लिए चंदा क्यों लिया जा रहा हैं। जब सरकार कहती है कि इसके लिए हमने ट्रस्ट बनवा दिया हैं। मंदिर हम खुद बनाएंगे बावजूद इसके चंदा क्यों वसूला जा रहा हैं। क्यों लोगों को तलवार व डण्डे का भय दिखाकर चंदा लिया जा रहा है। इससे गलत माहौल निर्मित हो रहा हैं। इस पर मैंने पीएम मोदी को पत्र भी लिखा है।

EX CM KAMALNATH का छलका दर्द, विंध्य धोखा न देता तो हमारी सरकार रहती…: BHOPAL NEWS

युवको ने कहा पूरे रीवा में डकैती करेंगे, बना रहे थे योजना फिर ऐसे लगा ग्रहण.. : Rewa Local News

Similar News